टीम इंडिया से बाहर होते ही स्टार ऑलराउंडर का धमाका, MP के खिलाफ हैट्रिक झटक वापसी के लिए ठोकी दावेदारी

Nitish Kumar Reddy Hat-Trick: हाल ही में नीतीश कुमार रेड्डी का लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में टीम इंडिया से पत्ता कट गया है. हार्दिक पांड्या की वापसी होने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया. नीतीश कुमार रेड्डी ने बाहर होते ही दोबारा भारतीय टीम में वापसी की दावेदारी पेश कर दी है. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गेंद से जादू बिखेरा.

Nitish Kumar Reddy Hat-Trick

नीतीश कुमार रेड्डी ने किया कमाल

Nitish Kumar Reddy Hat-Trick: टीम इंडिया से बाहर होते ही नीतीश कुमार रेड्डी शानदार फॉर्म में आ चुके हैं. हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद उन्हें वाइट बॉल क्रिकेट में खेलने का मौका मिला. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो कुछ खास नहीं कर पाए और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला. पांड्या की वापसी के बाद नीतीश का भारत की टी20 टीम से भी पत्ता कट गया. हालांकि, उन्हें अब शानदार हैट्रिक हासिल कर वापसी के लिए दावेदारी पेश कर दी. उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया.

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंद से मचाई सनसनी

आंध्र प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ 112 रन बनाए. आंध्र प्रदेश को अच्छी गेंदबाजी करने की जरूरत थी और नीतीश कुमार रेड्डी ने कमाल कर दिखाया. उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में गेंद अपने हाथ में ली और चौथी गेंद पर हर्ष गावली को क्लीन बोल्ड कर दिया. अगली ही गेंद पर उन्होंने अनुभवी बल्लेबाजी हरप्रीत सिंह भाटिया का विकेट भी अपने नाम किया. उन्होंने मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार को क्लीन बोल्ड किया और हैट्रिक झटक ली. हमेशा से नीतीश की गेंदबाजी की आलोचना होती आई है लेकिन उन्होंने हैट्रिक लेकर ये साबित कर दिया है कि वो बल्ले की तरह ही गेंद से भी योगदान दे सकते हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया में वापसी के बढ़ाए चांस

नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखाते हुए अब टीम इंडिया के लिए ब्लू जर्सी में वापसी की हुंकार भर दी है. वो टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं लेकिन वनडे में वो लगातार नहीं खेल पा रहे हैं. हाल में उन्होंने मौके दिए गए लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए. नीतीश को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है और अब उन्होंने हैट्रिक लेकर टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी पेश कर दी है.

विज्ञापन

नीतीश के वनडे करियर की शुरुआत रही खराब

नीतीश कुमार रेड्डी को हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में वनडे टीम में जगह मिली थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैचों में कुछ खास नहीं किया. उन्होंने पर्थ वनडे में मात्र 19 रन बनाए और एक भी विकेट अपने नाम नहीं किया. एडिलेड में नीतीश 8 रन बनाकर आउट हो गए और वो गेंद से कुछ खास नहीं कर पाए. वो इसके बाद चोटिल हो गए और टी20 सीरीज नहीं खेल पाए. अब देखना होगा कि कब तक उनकी टीम इंडिया की नीली जर्सी में वापसी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ