Vaibhav Suryavanshi World Record: विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही दिन 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचा दिया. बिहार के लिए खेलते हुए सूर्यवंशी ने तूफानी शतक लगाया. उन्होंने मात्र 36 गेंदों में ये आंकड़ा पार किया. इसके बाद भी सूर्यवंशी नहीं रुके और उन्होंने तेज गति से बल्लेबाजी करना जारी रखा. वो दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 10 रन पहले अपना विकेट गंवा बैठे. सूर्यवंशी ने 190 रन बनाए और इसी के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया. वो लिस्ट A क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन चुके हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-27 में वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 36 गेंदों में शतक लगा दिया. उन्होंने 8 छक्के और 10 चौके जड़े. सूर्यवंशी भारतीय लिस्ट A क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह ने 35 गेंदों में हंड्रेड बनाया था और वैभव ने ये कारनामा 36 गेंदों में पूरा किया. सूर्यवंशी इसके बाद भी नहीं रुके और उन्होंने अपनी पारी को बड़ा किया.
दोहरे शतक से चूके सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी शतक जड़ने के बावजूद भी नहीं रुके. सूर्यवंशी ने इसके बाद भी बड़े-बड़े शॉट लगाए और उन्हें रोक पाना बेहद मुश्किल हो गया. दोहरे शतक से 10 रन पहले सूर्यवंशी शॉट लगाने के चक्कर में तेची नेरी की गेंद पर कैचआउट हो गए. वैभव 84 गेंदों में 190 रन बना पाए. उन्होंने 226.19 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. वैभव ने इस पारी में 16 चौके और 15 छक्के जड़े. सूर्यवंशी अगर थोड़ा संभलकर बल्लेबाजी करते, तो उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो जाता.
ये भी पढ़ें:- क्या रोहित-विराट के बाद अब जसप्रीत बुमराह भी खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी? आया चौंकाने वाला अपडेट
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शतक के साथ वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. वो पूरी दुनिया में लिस्ट A क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा प्लेयर बन चुके हैं. उन्होंने जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. नीचे लिस्ट ए में शतक जड़ने वाले सबसे यंग प्लेयर्स की लिस्ट है:
- 14 साल 272 दिन – वैभव सूर्यवंशी, बनाम अरुणाचल प्रदेश, 2025
- 15 साल 209 दिन – जहूर इलाही, बनाम रेलवे, 1986
- 16 साल 9 दिन – रियाज हसन, बनाम बूस्ट रीजन, 2018
- 16 साल 91 दिन – उस्मान तारिक, बनाम गुजरांवाला, 2000
- 16 साल 92 दिन – नसीर जमशेद, बनाम कराची डॉल्फिंस, 2006
- 16 साल 107 दिन – अंबाती रायडू, बनाम गोवा, 2002
- 16 साल 109 दिन – बाबर आजम, बनाम सियालकोट स्टैलियंस, 2011
ये भी पढ़ें:- 10 चौके, 8 छक्के… वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाया कोहराम, जड़ा इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines