आईपीएल 2026 में धूम मचा रहे वैभव सूर्यवंशी का नाम हर तरफ छाया हुआ है. हर कोई उनकी बल्लेबाजी का मुरीद बन चुका है. उन्होंने बेहद ही कम उम्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजों की दुनिया हिलाने का काम किया है. साल 2025 में भी वो आईपीएल में खेलने के लिए उतरे थे और शतक जड़ सुर्खियां बटोरी थीं. बीता पूरा साल उनके लिए काफी बिजी रहा था और वो लगातार क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे.
ऐसे में हर किसी के मन में सवाल ये खड़ा होता है कि उनके जैसे तमाम क्रिकेटर्स और खिलाड़ी अपनी क्रिकेट करियर और पढ़ाई को एक साथ कैसे मैनेज करते हैं. इस खास विषय पर न्यूज 24 के जर्नलिस्ट शारिकुल होदा से वुमेंस वर्ल्ड कप 2017 खेल चुकीं विकेटकीपर-बैटर सुषमा वर्मा ने खास बातचीत की है.
कितना सपोर्ट करती है सरकार?
वुमेंस वर्ल्ड कप 2017 खेल चुकीं विकेटकीपर-बैटर सुषमा वर्मा ने न्यूज 24 के जर्नलिस्ट शारिकुल होदा से बात करते हुए कहा, “आप क्रिकेट करियर और स्टडीज को कितना मैनेज कर पाते हैं, ये इस बात पर डिपेंड करता है कि आप कौन से राज्य में हैं, वहां की सरकार और सिस्टम आपको कितना सपोर्ट करता है. इस अलावा आप अपने गेम और पढ़ाई के बीच बैलेंस तब बना पाते हैं जब आपके स्कूल का स्पोर्ट्स कल्चर अच्छा हो, ऐसे में स्कूल आपकी पूरी मदद करता है, कई जगह तो खिलाड़ियों के लिए उनके टाइम के हिसाब से ट्यूटर रखे जाते हैं, ताकि कोई दिक्कत न आए. हालांकि कई स्कूल ऐसे भी होते हैं जहां खिलाड़ियों को ज्यादा सपोर्ट नहीं मिल पाता जिसके वजह से उन्हें काफी परेशानी उठान पड़ती है.”
किस क्लास में पढ़ाई कर रहे वैभव?
15 साल के हो चुके वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले के हैं. वो डॉक्टर मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल में पढ़ते हैं. क्रिकेट के बिजी शेड्यूल के चलते वो स्कूल कम जा पाते हैं लेकिन उनको स्कूल के टीचर्स का पूरा सपोर्ट मिलता है. इस साल उनको 10वीं क्लास की परीक्षा देनी थी लेकिन उन्होंने छोड़ दिया था. ऐसे में अब वो अगले साल बोर्ड की परीक्षा दे सकते हैं.
कितना पढ़े हैं अर्जुन तेंदुलकर?
अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की थी. इसके बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद से वो लगातार क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं. हाल ही में उनकी शादी हुई है.
डेट क्लैश होने पर क्या करते हैं खिलाड़ी?
अगर कोई बड़ा टूर्नामेंट और जरूर एग्जाम एक ही समय पर क्लैश होते हैं तो ये खिलाड़ियों के लिए मुश्किल का फैसला बन जाता है. सुषमा वर्मा ने बताया, “इस मामले में ये सबसे ज्यादा अहमियत रखता है कि आप किस लेवल पर खेल रहे हैं, जिला, स्टेट, नेशनल या इंटरनेशनल. इसके कारण आपके एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन फैसला लेते हैं. कई स्कूल आपके शेड्यूल के हिसाब से परीक्षा ले सकते हैं. हालांकि बोर्ड एग्जाम और आपका टूर्नामेंट के डेट्स क्लैश करते हैं, तो आपको परीक्षा अगले साल देनी पड़ती है.”
ये भी पढ़िए- पाकिस्तानी फ्रेंचाइजी के लिए खेलने उतरेंगे KKR के 2 स्टार खिलाड़ी, IPL में मचा चुके हैं धमाल
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
1 hr agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
2 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
3 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
5 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines