हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी सहित टीम इंडिया के कई सितारे विंबलडन फाइनल में आए नजर, सोशल मीडिया पर छाया युवा स्टार

Vaibhav Sooryavanshi Wimbledon: टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ बुरी तरह से सीरीज हार गई है. जिसके बाद सभी खिलाड़ी जमकर आलोचना का शिकार हो रहे हैं. इस बीच टीम इंडिया के सितारे विंबलडन का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे हैं.

विज्ञापन
Pic Credit- Rajasthan Royals Instagram

Vaibhav Sooryavanshi Wimbledon: भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन हाल के समय में अच्छा नहीं रहा है. इस बीच विंबलडन भी खेला जा रहा है. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर विंबलडन देखने पहुंचे थे. विंबलडन का फाइनल मुकाबला इटली के जानिक सि‍नर और जर्मनी के एलेक्‍जेंडर ज्‍वेरेव में खेला गया. जिसको देखने के लिए वैभव सूर्यवंशी सहित कई भारतीय खिलाड़ी पहुंचे थे. हालांकि सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी ही छाए हुए हैं. 

विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी 

13 जुलाई को विंबलडन का फाइनल मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी पहुंचे. इस दौरान उनके साथ अभिषेक शर्मा और दिग्गज युवराज सिंह भी नजर आए. इस दौरान जिओहॉटस्टार के साथ बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा, ‘मैं पिछले 4-5 वर्षों से टेनिस को फॉलो कर रहा हूं. मैं नडाल और जोकोविच को बहुत देखता था. अब मैं जोकोविच का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन ये दोनों ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें मैंने हमेशा करीब से फॉलो किया है. मौजूदा पीढ़ी के टेनिस खिलाड़ियों में मुझे कार्लोस अल्काराज बहुत पसंद हैं, लेकिन वह इस साल नहीं खेल रहे हैं. जब मैंने टूर्नामेंट फॉलो किया, तो मैं जानिक सिनर के दबदबे से बहुत प्रभावित हुआ. इसलिए उम्मीद है कि वह फाइनल जीतेंगे.’ 

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ ‘बैजबॉल’ युग, बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद ब्रेंडन मैकुलम से छिना टेस्ट हेड कोच का पद

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा को चुना डबल्स पार्टनर 

वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा को लेकर कहा, ‘मैं अभिषेक भैया को चुनूंगा. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेरे ओपनिंग पार्टनर हैं. मुझे उनके साथ बैटिंग करने में बहुत मजा आता है, इसलिए मैं उन्हें ही अपने डबल्स टेनिस पार्टनर के तौर पर भी चुनूंगा.’ फाइनल मुकाबला देखने के लिए संजू सैमसन भी पहुंचे हैं. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा भी चर्चा का केंद्र रहे. युवराज सिंह कई बार विंबलडन देखने पहुंचे हैं. वैभव सूर्यवंशी पहली बार विंबलडन देखने के लिए पहुंचे हैं. जिसके कारण ही उनके बारे में बात हो रही है. 

ये भी पढ़ें: IND W vs ENG W: ऐतिहासिक जीत से बस 4 कदम दूर है टीम इंडिया, यस्तिका के बाद गेंदबाजों का दिखा कहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola