IND W vs ENG W: ऐतिहासिक जीत से बस 4 कदम दूर है टीम इंडिया, यस्तिका के बाद गेंदबाजों का दिखा कहर

IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बुरी तरह से फेल होकर आलोचना का सामना कर रही थी. अब लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले महिला टेस्ट मैच में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया जीत के बेहद करीब नजर आ रही है.

IND W vs ENG W

Pic Credit- AI Generated

IND W vs ENG W: लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दबदबा देखने को मिल रहा है. इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत के करीब नजर आ रही है. टॉस जीतने के बाद इंग्लिश टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. टीम इंडिया ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लिश टीम ने पहली पारी में सिर्फ 170 रन बनाए. दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान 341 रन बनाकर पारी घोषित की. चौथी पारी में इंग्लैंड को 457 रनों का लक्ष्य मिला है. 

विज्ञापन

यस्तिका भाटिया के दम पर टीम इंडिया ने बनाया बड़ा स्कोर 

दूसरी पारी में भी स्मृति मंंधाना शतक बनाने से चूक गई और 70 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. दूसरी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 33 रनों की पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरी विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने 158 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली. जिसमें 14 चौके भी शामिल है. जेमिमा रोड्रिग्स ने 3 रन बनाए तो वहीं हरमनप्रीत कौर ने 16 रन जोड़े. अंत में ऋचा घोष ने 52 गेंदों में नाबाद 50 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं सयाली सतघरे ने भी नाबाद 18 बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान 341 बनाए. जिसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पारी घोषित कर दी. सोफी एक्लेस्टोन ने 5 विकेट अपने नाम किया. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कौन हैं यस्तिका भाटिया, जिन्होंने लॉर्ड्स में टेस्ट शतक जड़कर रचा इतिहास, दिखाया अपने बल्ले का जादू  

जीत के बेहद करीब है टीम इंडिया 

इंग्लिश टीम को 457 रनों का चौथी पारी में लक्ष्य मिला था. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने 40 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 130 रन बनाए हैं. टीम इंडिया को जीत के लिए 4 विकेट की जरूरत है. वहीं इंग्लिश टीम को जीत के लिए चौथे दिन 327 रनों की जरूरत है. इंग्लिश टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोंस ने नाबाद 52 रन बनाए हैं. टीम इंडिया के लिए क्रांति गौड़, सयाली सतघरे और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट अपने नाम किया है. टीम इंडिया के पास लॉर्ड्स के पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने का मौका है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ