Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दलीप ट्रॉफी की तैयारी कर रहे हैं. जहां पर वो ईस्ट जोन टीम की उपकप्तानी करते हुए नजर आएंगे. इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिए ही वैभव फिलहाल महाराष्ट्र के तालेगांव में राजस्थान रॉयल्स की एकेडमी में तैयारी कर रही है. तैयारियों के बीच में ही वैभव सूर्यवंशी महाराष्ट्र के ही वर्धा जिले में मौजूदा फेमस बोर टाइगर रिजर्व पहुंचे हैं. जहां से उनका वीडियो वायरल हुआ है.
वैभव सूर्यवंशी पहुंचे बोर टाइगर रिजर्व
जिम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बिना आराम लिए रेड बॉल क्रिकेट के लिए अभ्यास करना शुरू कर दिया. इस लंबे अभ्यास सत्र से आराम लेने के लिए वो महाराष्ट्र के ही वर्धा जिले में मौजूदा फेमस बोर टाइगर रिजर्व गए. जहां पर उन्होंने घने जंगलों में लगभग 4 घंटे बिताए. इस दौरान राजस्थान टीम के कोच भी उनके साथ नजर आए. इसके अलावा फॉरेस्ट इंस्पेक्टर रूपेश खेडकर भी नजर आए.
इस जंगल सफारी के कारण वैभव को तेंदुआ, भालू, सांभर, चीतल और मोर जैसे जानवर और पक्षी नजर आए. इसके बारे में वैभव सूर्यवंशी ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. हालांकि उन्हें सफारी के दौरान जंगल के राजा टाइगर की झलक देखने को नहीं मिली. उसके बाद भी वो निराश नहीं हुए. सूर्यवंशी इस सफारी के बाद वापस तालेगांव लौट गए.
ये भी पढ़ें: एनएस चतुर्वेद ने 40 गेंदों में शतक ठोककर मचाया तहलका, टूट गया 9 साल पुराना रिकॉर्ड
दलीप ट्रॉफी में अब सूर्यवंशी आएंगे नजर
सूर्यवंशी ने वाइट बॉल क्रिकेट में तो खुद को बड़े लेवल पर भी साबित कर दिया है. लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में उनका सफर अब तक अच्छा नहीं रहा है. जिसके कारण ही वो दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करना चाहते हैं. इसी वजह से वो राजस्थान रॉयल्स के एडेकमी में बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर के साथ काम कर रहे हैं. वैभव दलीप ट्रॉफी 2026 में अपना पहला मुकाबला 23 अगस्त को नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. फैंस भी इस मुकाबले का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे के बाद वनडे टीम में हो सकती है रवींद्र जडेजा की वापसी, अभ्यास मैच में किया बड़ा कारनामा
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
14 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
42 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines