श्रीलंका दौरे के बाद वनडे टीम में हो सकती है रवींद्र जडेजा की वापसी, अभ्यास मैच में किया बड़ा कारनामा

IND vs SL: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में जब अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले से कमाल किया, तो खबरें चलने लगी की अब रवींद्र जडेजा का वनडे करियर लगभग खत्म हो गया है. जिसके बाद अब श्रीलंका में रवींद्र जडेजा ने अपने आलोचकों की बोलती बंद कर दी है.

Team India Possible Playing 11

कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? (Image: ANI)

IND vs SL: इंजरी के कारण रवींद्र जडेजा अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में नहीं खेले थे. जिसके बाद से ही उनके भविष्य को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थी. अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनकी टीम में वापसी हो गई है. जहां पर सीरीज होने से पहले अभ्यास मैच में ही जडेजा ने तहलका मचा दिया है. पहले उन्होंने गेंद से कमाल दिखाया. उसके बाद मुश्किल समय में बल्लेबाजी करके उन्होंने खुद को दोबारा साबित कर दिया है. 

विज्ञापन

अभ्यास मैच में चमके रवींद्र जडेजा 

आईपीएल 2026 के बाद रवींद्र जडेजा सीधे टीम इंडिया के लिए श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने उतरे. जहां पर उन्होंने पहले गेंदबाजी में 15 ओवरों में 64 रन बनाए और 2 अहम विकेट भी हासिल किए. उसके बाद बल्लेबाजी के दौरान उन्हें हेड कोच गौतम गंभीर ने नंबर 4 पर भेजा. उस समय भारत ने 96 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए थे. 

विज्ञापन

जिसके बाद जडेजा ने मुश्किल विकेट पर देवदत्त पडिक्कल के साथ अच्छी पार्टनरशिप की. इस दौरान जडेजा ने 117 गेंदों में 63 रन बनाए. इस स्कोर पर उन्होंने बाकी बल्लेबाजों को चांस देने के लिए रिटायर्ड हर्ट हो गए. जडेजा ने बहुत ही आसानी के साथ श्रीलंका के गेंदबाजों का सामना किया. जिसको देखकर अब कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर का आत्मविश्वास भी बढ़ गयो होगा. 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: प्रैक्टिस मैच कौन हुआ पास और कौन फेल? जानें भारतीय खिलाड़ियों का रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन

वनडे टीम में भी कमबैक कर सकते हैं जडेजा 

अगर रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही ऐसे ही धमाकेदार प्रदर्शन करते हैं, तो कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें वनडे में भी चाहेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान गेंदबाजी में अनुभव की कमी नजर आई थी. रवींद्र जडेजा की वापसी के बाद ऐसा नहीं होगा. वनडे फॉर्मेट में अब तक रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया के लिए 210 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 32.28 की औसत से 2905 रन बनाए हैं. इसके अलावा गेंदबाजी में जडेजा ने 232 विकेट हासिल किए हैं. ऐसे में वो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भी टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी बन सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ