वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे क्रिस गेल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, T20 मैच में दोहरा शतक जड़ने का कर दिया दावा

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरज रहा है. 15 साल के वैभव इस सीजन धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और दिग्गज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने एक बड़ा दावा किया है कि वो टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ना चाहते हैं.

T20.jpg

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में भारत के स्टार 15 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिला है. उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में दुनिया के घातक गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया और अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचा दिया है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने करो या मरो के मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. वैभव सूर्यवंशी लगातार तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए लगातार दिग्गज बल्लेबाजों के बीच ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. इसी बीच उन्होंने एक बड़ा दावा भी कर दिया है.

विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाएंगे वैभव?

वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में क्रिकेट का एक बड़ा नाम बन चुके हैं. हाल ही में उनको केविन पीटरसन के शो में जाने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने एक बड़ा दावा कर दिया. पीटरसन से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो क्रिस गेल का एक पारी में 175 रनों की पारी के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं वो टी20 क्रिकेट में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक भी ठोकना चाहते हैं. जिस तरह से से वो इन दिनों फॉर्म में हैं और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं ये रिकॉर्ड भी वो जल्द ही धराशाई कर देंगे. क्रिस गेल ने आईपीएल में अपनी आतिशी बल्लेबाजी के दम पर 175 रनों की पारी खेली थी जो कि अब भी टूर्नामेंट में किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर है. 

विज्ञापन

आईपीएल में जमकर गरज रहा वैभव का बल्ला

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरजा रहा है. उन्होंने इस सीजन टीम के लिए खेलते ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 41.64 का रहा है तो वहीं स्ट्राइक रेट 132.27 का रहा है. वो ऑरेंज कैप की रेस में 5वें नंबर पर बने हुए हैं और टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज हैं. इसी के साथ वो इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने 14 मैचों में कुल अब तक 53 छक्के जड़े हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ