Women’s T20 World Cup 2026 Full Schedule: इस दिन से शुरू होगा T20 वर्ल्ड कप का रोमांच, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Women’s T20 World Cup 2026 Full Schedule: इस साल जून के महीने में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है. भारतीय फैंस को अपनी टीम से खिताब जीत की काफी उम्मीदें होंगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि टूर्नामेंट का शेड्यूल किस प्रकार होगा.
Women’s T20 World Cup 2026 Full Schedule: साल 2026 में पुरुष टी20 विश्व कप का आयोजन हो चुका है और टीम इंडिया ने खिताब पर कब्जा किया था. अब बारी महिला टी20 विश्व कप की है. इसी साल जून के महीने में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट का 10वां सीजन इंग्लैंड में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें ट्रॉफी के लिए खेलती हुई नजर आने वाली हैं. सभी टीमों के बीच कुल मिलाकर 33 मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था तो फैंस को एक बार फिर भारतीय टीम से काफी उम्मीदें होंगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि टूर्नामेंट का शेड्यूल किस प्रकार होगा.
विज्ञापन
2 ग्रुप में बांटी गई 12 टीमें
महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और नीदरलैंड को शामिल किया गया है तो वहीं ग्रुप बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और आयरलैंड जगह मिली है. आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमों को एक बार फिर से एक ही ग्रुप में जगह मिली है. दोनों टीमों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन के मैदान पर होगा.
विज्ञापन
कहां देख पाएंगे लाइव मुकाबले?
महिला टी20 विश्व कप 2026 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. टीवी पर फैंस इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर होगा तो वहीं ओटीटी पर इसको देखने के लिए जियोहॉटस्टार पर जाना होगा.