Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्यू को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. IPL 2026 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिली. इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 श्रृंखला से पहले आयरलैंड के खिलाफ भारत के दो मैच होने हैं. फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि वैभव को यहां डेब्यू करने का चांस मिलेगा. हालांकि, अब सूर्यवंशी के डेब्यू पर खतरा मंडरा रहा है. उन्हें टीम इंडिया की जर्सी में खेलने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.
आयरलैंड के खिलाफ सीरीज पर मंडरा रहा खतरा
आयरलैंड के बेलफास्ट में कुछ दिनों पहले 40 साल के एक नागरिक पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ था. सूडान के एक व्यक्ति को इसके लिए दोषी पाया गया है. इसके बाद से आयरलैंड में एंटी-इमिग्रेशन आंदोलन शुरू हो गया है, जिसमें खबर लिखे जाने तक 16 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और 12 पुलिस कर्मी घायल हो चुके हैं.
क्रिकेट आयरलैंड और BCCI की बढ़ी चिंता!
क्रिकेट आयरलैंड ने बेलफास्ट में आंदोलन के बाद स्टेटमेंट जारी रखते हुए बताया है कि वो 26 जून से शुरू होने वाली भारत vs आयरलैंड सीरीज पर जल्द ही कोई फैसला करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक बेलफास्ट में बिगड़े हालात ने BCCI की टेंशन बढ़ा दी है और मामले पर उनकी नजर है. आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड चाहे, तो किसी अन्य स्थान पर दो मैचों की श्रृंखला का आयोजन करा सकती है या इसे रद्द भी किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- क्या बारिश के कारण रद्द होगा IND vs AFG वनडे मैच? धर्मशाला के मौसम ने बढ़ाई टेंशन!
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर खतरा
बेलफास्ट के हालात नहीं सुधरते हैं, तो आयरलैंड को भारत के खिलाफ अपनी T20I सीरीज मजबूरन रद्द करना पड़ सकती है. इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम के खिलाफ सीरीज से पहले टीम मैनेजमेंट जरूर वैभव को आयरलैंड के खिलाफ एक-दो मैच खेलने का मौका देती. सूर्यवंशी के लिए यहां खुद को साबित करके भारत की T20I प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा चांस है. अगर सीरीज रद्द हुई, तो 15 साल के इस युवा खिलाड़ी का इंतजार बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें:- BAN vs AUS मैच में बड़ा हादसा! घातक बाउंसर से चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
25 mins agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
53 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
3 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines