Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अभी शानदार बल्लेबाजी के जरिए दुनिया के सबसे चर्चित क्रिकेटर्स में से एक बन गए हैं. वैभव भारतीय T20I स्क्वाड का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें लगातार खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले चार T20I मैचों से वैभव बाहर बैठे हैं. वैभव ने अब तक 8 T20I मैच खेले हैं और वीवीएस लक्ष्मण ने उन पर अधिक भरोसा दिखाया है. गौतम गंभीर की अगुवाई में उन्हें कम मौके मिले हैं, जो सवाल खड़े करता है कि हेड कोच को युवा वैभव सूर्यवंशी पर अभी भरोसा है या नहीं.
वैभव सूर्यवंशी को मिल रहे कम मौके?
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक अपने T20I करियर में कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में उन्होंने सिर्फ 3 मुकाबले खेले हैं. वैभव के अन्य 5 मुकाबले अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्मण की अगुवाई में आए हैं. वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था. सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले 3 मैचों में 42 रन बनाए. इस सीरीज में गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच थे.
गंभीर को इसके बाद आराम दिया गया और जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में BCCI CoE के हेड वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के अंतरिम कोच रहे. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को तीनों मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने कुल 151 रन बनाए. वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो अर्धशतक जड़े. इस शानदार प्रदर्शन के बाद लग रहा था कि अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में सूर्यवंशी को मौका मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. गौतम गंभीर ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें:- सूर्यकुमार यादव फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान, यशस्वी जायसवाल बाहर
एशियन गेम्स 2026 में वीवीएस लक्ष्मण को बतौर कोच टीम इंडिया के साथ भेजा गया. टीम इंडिया ने यहां गोल्ड मेडल जीता. एशियन गेम्स में लक्ष्मण ने वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका दिया और संजू सैमसन को बैटिंग ऑर्डर में नीचे धकेला. वैभव ने दो मैच खेले और कुल 53 रन बनाए, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ उनकी 38 रन की महत्वपूर्ण पारी भी शामिल रही. लग रहा था कि वैभव वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के फर्स्ट चॉइस ओपनर होंगे.
वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के चार मैच समाप्त हो गए हैं, लेकिन अब तक सूर्यवंशी को एक भी मैच में जगह नहीं मिली है. गौतम गंभीर अभी भी संजू सैमसन पर भरोसा जता रहे हैं. हेड कोच गौतम गंभीर की अगुवाई में वैभव का T20I औसत सिर्फ 14 का है, वहीं वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व में उनका औसत 40.8 का है. उम्मीद है कि हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें भविष्य में मौके देंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट, न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत की बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
29 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
41 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
1 hr agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines