Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया का सूपड़ा साफ हो गया. इंग्लैंड ने 4-0 से श्रृंखला पर कब्जा किया. इस सीरीज को वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए याद रखा जाएगा. 15 साल की उम्र में बिहार के इस स्टार खिलाड़ी को टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला. हालांकि, तीन मौके देने के बाद सीरीज के आखिरी मैच से सूर्यवंशी को बाहर कर दिया गया. अब एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें टीम इंडिया से बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी के आंसू छलक रहे हैं.
टीम से बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी हुए भावुक!
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में डेब्यू किया था और अपने करियर के शुरुआती तीन मैचों में वो प्रभाव नहीं छोड़ पाए. इसी वजह से कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें पांचवें T20I में टीम से बाहर करके संजू सैमसन को दोबारा प्लेइंग 11 में शामिल किया. टीम इंडिया से बाहर होने से वैभव सूर्यवंशी का दिल जरूर टूटा होगा.
अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पांचवां T20I हारने के बाद डगआउट में वैभव सूर्यवंशी एक चेयर पर बैठे हैं और उनकी आंखे नम थीं. वैभव ने इसी बीच अपने आंसू पोंछे और सिर नीचे करके बैठ गए. सूर्यांश शेडगे ने आकर वैभव का मूड ठीक करने की कोशिश की.
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इन 5 खिलाड़ियों के फेल होने की वजह से बुरी तरह हारी टीम इंडिया, T20 सीरीज में नहीं मिली जीत
वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन?
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन T20I मैचों में हिस्सा लिया और कुल 42 रन बनाए. सूर्यवंशी का सर्वाधिक स्कोर इसी बीच 15 रन रहा. सभी मैचों में ऐसा लगा कि वैभव अच्छे टच में हैं लेकिन वो अपनी पारी को बड़ा नहीं बना पाए. उन्हें टीम में शामिल करने के लिए संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ा. पांचवें T20I में संजू को मौका मिला, जहां उन्होंने 14 गेंदों में 27 रन की बेहतरीन पारी खेली.
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई शर्मनाक हार की असली वजह, किस मोड़ पर हाथ से निकला मैच?
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines