6,6,6,6,6,6,6.... वैभव सूर्यवंशी के साथी ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक! MLC इतिहास में ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

Lhuan-dre Pretorius Half Century: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में वैभव सूर्यवंशी के RR टीममेट लुआन ड्रे प्रिटोरियस ने तहलका मचा दिया. उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाकर निकोलस पूरन की बराबरी कर ली.

Vaibhav sooryavanshi Lhan

वैभव के साथी ने मचाया कोहराम (Image: Instagram/Vaibhavsooryavanshi and AI Generated)

Lhuan-dre Pretorius Half Century: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के स्टार बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रिटोरियस ने इतिहास रच डाला. वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ ओकलैंड कोलिसियम में हुए मैच में प्रिटोरियस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और पारी में 7 छक्के जड़े. इसी के चलते उनकी टीम ने मात्र 15.1 ओवर में ही लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. प्रिटोरियस अब मेजर लीग क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने MI न्यूयॉर्क के स्टार खिलाड़ी की बराबरी कर ली है.

विज्ञापन

लुआन ड्रे प्रिटोरियस ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

फिन एलन के साथ ओपनिंग करने आए लुआन ड्रे प्रिटोरियस ने आते ही बड़े शॉट लगाना शुरू किए. प्रिटोरियस ने मात्र 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. यह MLC इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है. उन्होंने निकोलस पूरन की बराबरी कर ली है, जिन्होंने MLC 2023 के फाइनल में 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.

विज्ञापन

अर्धशतक पूरा करने के बाद भी लुआन ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी. 8.3 ओवरों में सैन फ्रांसिस्को ने 125 रन बना डाले थे. प्रिटोरियस ने निखिल चौधरी की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मिचेल ओवेन को कैच थमा बैठे. राजस्थान रॉयल्स में वैभव सूर्यवंशी के साथी खिलाड़ी लुआन-ड्रे प्रिटोरियस 26 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी इस पारी में उन्होंने 253.85 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 7 छक्के एवं 3 चौके जड़े.

ये भी पढ़ें:- IRE vs IND: आयरलैंड में टीम इंडिया का ‘सूपड़ा साफ’, इन 5 बड़ी गलतियों ने डुबोई लुटिया!

विज्ञापन

SFU को 8 विकेट से मिली जीत

लुआन ड्रे प्रिटोरियस के अलावा फिन एलन ने 18 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी खेली. कप्तान मैट शार्ट ने 26 गेंदों में नाबाद 34 रन और आरोन हार्डी ने 22 गेंदों में 42 रन बनाए. इसी के चलते सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने वॉशिंगटन फ्रीडम को 29 गेंद रहते 8 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ SFU पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ