WTC Points Table: वेस्टइंडीज की टीम ने मेहमान श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक पारी और 217 रन से जीत हासिल की है. वेस्टइंडीज की टीम के लिए ये इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में पहली जीत है. मेजबान टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 626 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगाकर पारी को घोषित कर दी. इसके बाद श्रीलंका की टीम पहली पारी में 308 रन बनाकर आउट हो गई. इसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान ने मेहमानों को फॉलोऑन खिलाने का फैसला किया, जिसमें पूरी टीम 101 रन पर ही ढेर हो गई. वेस्टइंडीज की इस जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है.
पाकिस्तान बनी सबसे फिसड्डी टीम
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान की टीम की हालत खराब नजर आ रही है. वेस्टइंडीज की इस जीत के बाद पाक टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई है. पाक टीम ने अब तक इस सीजन खेले 4 मैचों में से केवल एक ही मैच में जीत हासिल की है और 4 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है. वेस्टइंडीज की टीम को इस जीत से फायदा हुआ है. टीम अब 9वें से 8वें नंबर पर हुंच गई है. वेस्टइंडीज ने इस संस्करण में अब तक 9 मैच खेले हैं जिसमें से 1 में जीत दर्ज की है तो वहीं 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. टीम के पास 16 अंक हैं.
WTC 2025-27 Points Table: After West Indies vs Sri Lanka 1st Test#WIvSL #1stTest #WTC27 pic.twitter.com/6BdoYOwatq
— Thimira Nawod (@ImThimira07) June 28, 2026
WTC पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया का हाल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को श्रीलंका की इस हार से फायदा हुआ है. श्रीलंका की टीम तीसरे नंबर से सीधे छठे नंबर पर खिसक गई है तो वहीं टीम इंडिया अब 5वें नंबर पर पहुंच चुकी है. टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 मैचों में टीम को जीत मिली है तो वहीं 4 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच ड्रॉ रहा है. टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 48.15 है. ऑस्ट्रेलिया की टीम 8 मैचों में 7 जीत के साथ टॉप पर काबिज है.
ये भी पढ़िए- IRE vs IND: आयरलैंड में टीम इंडिया का ‘सूपड़ा साफ’, इन 5 बड़ी गलतियों ने डुबोई लुटिया!









