खुली जुल्फें...नशीली आंखें, कौन है पंजाब किंग्स की ये फैन गर्ल? जिसकी क्यूटनेस बना रही दीवाना

Who Is Shraddha Saraf PBKS Fan Girl: आईपीएल 2026 के दौरान कई खूबसूरत चेहरे अक्सर लाइमलाइट में आ जाते हैं, क्रिकेट फैंस इनको देखकर काफी इम्प्रेस भी होते है. ऐसा ही कुछ मामला 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले के दौरान देखने को मिला, जब एक क्यूट हसीना स्टेडियम में नजर आई.

Shraddha Saraf
1 / 7
Shraddha Saraf

धर्मशाला के बेहद खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम और भी खुशनुमा हो गया जब रेड टी-शर्ट और ब्लू डेनिम शॉर्ट्स पहने खुली जुल्फें और नशीली आंखों वाली हसीना स्टैंड्स में नजर आई, जो पंजाब किंग्स को चियर कर रही थी. आइए हम पीबीकेएस की इस फैन गर्ल से आपको रूबरू कराते हैं.

विज्ञापन

कौन है ये मिस्ट्री गर्ल?

कौन है ये मिस्ट्री गर्ल? 2 / 7

पंजाब किंग्स की इस फैन गर्ल का नाम श्रद्धा सराफ है, जो दिल्ली की रहने वाली है. वो पेशे से क्वालिटी एनालिस्ट हैं, लेकिन उन्हें क्रिकेट में काफी दिलचस्पी है. जेंटलमैन गेम की चाहत उन्हें अपने शहर से तकरीबन 500 किलोमीटर दूर धर्मशाला खींच लाई.

विज्ञापन

विदेशों में बीता बचपन

विदेशों में बीता बचपन3 / 7

श्रद्धा के पिता मूल रूप से जबलपुर, मध्यप्रदेश के निवासी थे, जो मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स में अधिकारी रहे हैं, यही वहज है कि उनका बचपन कई देशों में बीता है, जिसमें रीयूनियन आइलैंड (फ्रांस), शिकागो (अमेरिका), मॉरिशस, मस्कट (ओमान), दुबई, दमिश्क (सीरिया) और बेरूत (लेबनान) में बीता है.

पंजाब में ननिहाल

पंजाब में ननिहाल4 / 7

श्रद्धा की मां पटियाला शहर से हैं, यही वजह है कि वो पंजाबी कल्चर से काफी ज्यादा जुड़ी हुई हैं, इसलिए वो इंडियन प्रीमियर लीग की पंजाब किंग्स टीम को सपोर्ट करती हैं. उन्हें उम्मीद है कि इस साल पीबीकेएस जरूर आईपीएल ट्रॉफी जीतेगी.

विज्ञापन

फेवरेट क्रिकेटर

फेवरेट क्रिकेटर5 / 7

श्रद्धा पंजाब किंग्स के क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और कूपर कोनोली को काफी ज्यादा पसंद करती है. इसके अलावा प्रभसिमरिन सिंह की बल्लेबाजी भी उन्हें पसंद है. इंडियन क्रिकेट टीम की बात करें तो वो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की फैन है. पूर्व क्रिकेटर्स में धोनी ऑल टाइम फेवरेट हैं, हालांकि सौरव गांगुली भी उन्हें काफी अच्छे लगते हैं.

हॉबीज

हॉबीज6 / 7

श्रद्धा सराफ ने बताया कि उन्हें क्रिकेट के अलावा लॉन टेनिस और फुटबॉल में भी काफी दिलचस्पी है, इन खेलों में राफेल नडाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो उनके फेवरेट प्लेयर्स हैं. इस हसीना को बुक रीडिंग और ट्रैवलिंग का भी काफी ज्यादा शौक है.

विज्ञापन

एजुकेशनल बैकग्राउंड

एजुकेशनल बैकग्राउंड7 / 7

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो श्रद्धा ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई इंडियन स्कूल मस्कट (ओमोन) से की है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से इंग्लिश लिट्रेचर में ग्रेजुएशन किया है. फिर उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल की. बाद में उन्हें कनाडा में यूनिवर्सिटी ऑफ विक्टोरिया (ब्रिटिश कोलंबिया) से इंग्लिश लिट्रेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन