Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी मात्र 15 साल की उम्र में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से नाम कमा रहे हैं. IPL 2026 में रनों की बारिश करने के बाद उन्हें भारतीय T20I टीम में अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका मिला. वैभव सूर्यवंशी की तरह ही उनके छोटे भाई आशीर्वाद ने भी अपनी बल्लेबाजी से कहर बरपाया है और क्लब क्रिकेट में जोरदार शतक जड़ा है. इसी पर वैभव की भी सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया सामने आई है.
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने जड़ा शतक
वैभव के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने बिहार में एक लोकल मैच के दौरान शतक जड़ दिया. उन्होंने समस्तीपुर में क्रिकेट अकादमी ताजपुर के लिए खेलते हुए 87 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी खेली. आशीर्वाद ने इसी दौरान 20 चौके और 1 छक्का जड़ा. उनकी इस पारी के दम पर टीम ने 29.5 ओवरों में 234 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए.
वैभव सूर्यवंशी ने दी भाई को बधाई
वैभव सूर्यवंशी इस समय इंडिया A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के बीच चल रही ट्राई नेशन सीरीज के लिए श्रीलंका में हैं. सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्कोरकार्ड और अपने भाई आशीर्वाद की फोटो शेयर की. इसी बीच उन्होंने आशीर्वाद को शानदार शतक जड़ने के लिए बधाई भी दी. बता दें कि सूर्यवंशी का छोटा भाई अभी 10 साल का है.
आप नीचे वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- विराट-हार्दिक OUT, तो कौन IN? अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11!
जल्द टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं वैभव
वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है. 15 साल के सूर्यवंशी को यहां अपना डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और फैंस को उम्मीद है कि वो टीम इंडिया के लिए भी कुछ वैसा ही कमाल करेंगे.
ये भी पढ़ें:- केन विलियमसन के संन्यास पर पिघला दिग्गजों का दिल, विराट, सचिन और गंभीर ने लिखीं भावुक कर देने वाली बातें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines