विराट-हार्दिक OUT, तो कौन IN? अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11!

Team India Possible Playing 11: धर्मशाला में टीम इंडिया का अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच होने जा रहा है. विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. आइए जानते हैं कि भारत की प्लेइंग 11 कैसी रह सकती है.

shubman gill virat kohli hardik pandya

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 (Image: AI Generated)

Team India Possible Playing 11: 5 महीनों के इंतजार के बाद आखिर भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में वापसी करने जा रही है. अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में टीम इंडिया का पहला मैच होने वाला है. विराट कोहली और हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण इस श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं. उनकी गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी. टीम इंडिया 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मैदान पर उतरेगी. सभी के मन में यह सवाल है कि टीम इंडिया किस कॉम्बिनेशन के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में उतर सकती है.

विज्ञापन

कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11?

अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. नंबर 3 पर विराट कोहली की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को खेलने का मौका मिल सकता है. श्रेयस अय्यर और केएल राहुल मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

गंभीर-गिल बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के साथ उतर सकते हैं. कुलदीप यादव भी प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं. टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजी विकल्पों के साथ उतर सकती है. अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा पर मुख्य रूप से नजर होगी. IPL 2026 में धमाल मचाने वाले प्रिंस यादव को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

AFG के खिलाफ पहले मैच में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (c), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (wk), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.

कब शुरू होगा मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच 13 जून यानी आज दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. 1 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आएंगे. फैंस इस मुकाबले का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क या जियोहॉटस्टार पर ले सकते हैं. बता दें कि इस मैच में बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ