6,6,6,6,6,6,6,6…फाइनल में आया वैभव सूर्यवंशी का तूफान,15 साल की उम्र में बने बड़े मैचों के खिलाड़ी, फिर किया साबित

Vaibhav Sooryavanshi in IND A vs SL A Final: इंडिया ए के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने बल्ले से धमाल मचाते हुए महज 29 गेंदों में 94 रनों की यादगार पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर से खुद को बड़े मैचों का खिलाड़ी साबित कर दिया है.

AI Generated Image

AI Generated Image

Vaibhav Sooryavanshi in IND A vs SL A Final: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला एक बार फिर से आग उगलता हुआ दिखा. उन्होंने श्रीलंका ए के गेंदबाजों के खिलाफ शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाना शुरू किया. अभी तक इस सीरीज में उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आई थी, ऐसे में उन्होंने इस आतिशी पारी के दम पर एक बार फिर से आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया है. इसी के साथ उन्होंने ये भी साबित किया कि वो 15 साल की उम्र में बड़े मैचों के खिलाड़ी बन चुके हैं. इस बात की गवाही उनके आंकड़े दे रहे हैं. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी बने बड़े मैचों के खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग ही पहचान कायम कर ली है. 15 साल की उम्र में वैभव हर वो कारनामा कर रहे हैं जो कि कई क्रिकेटर करने का सपना देखते रह जाते हैं. इस पूरी सीरीज में फ्लॉप रहने के बाद फाइनल में उन्होंने 29 गेंदों में 94 रनों की धुआंधार पारी खेली. इससे पहले आईपीएल में खेलते हुए उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए दोनों नॉकआउट मैचों में रन बनाए थे. एलिमिनेटर में उन्होंने 29 गेंदों में 97 रन बनाए थे तो वहीं क्वालीफायर 2 में 47 गेंदों में 96 रन बनाए थे. टीम इंडिया के लिए अंडर 19 विश्व कप का फाइनल खेलते हुए भी उन्होंने 80 गेंदों में 175 रनों की यादगारी पारी खेली थी. वो हर बड़े मैच में रनों का अंबार लगाते ही जा रहे हैं. 

विज्ञापन

श्रीलंका गेंदबाजों को किया चारों खाने चित्त

वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के बीच पिछले मैच में झड़प हो गई थी. ऐसे में इस मैच में वैभव ने बल्ले से उसका जवाब दिया है. उन्होंने इस पारी में 29 गेंदों का सामना किया और 94 रन बनाए. उन्होंने महज 11 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया और युवराज सिंह के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला. इस पारी में उनके बल्ले से 8 छक्के और 10 बेहतरीन चौके निकले. श्रीलंका ए के गेंदबाज उनके आगे घुटने टेकते हुए नजर आ रहे थे. 

ये भी पढ़िए- Final, IND A vs SL A Live Score

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ