Final, IND A vs SL A Highlights: भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को 66 रनों से हराया

IND A vs SL A Final: इंडिया ए ने फाइनल में श्रीलंका ए को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली है. इस खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 378 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 311 रन पर ही सिमट गई.

India A vs Sri Lanka A Final

India A vs Sri Lanka A Final

Final, IND A vs SL A Final: तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए ने ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए को 66 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. दांबुला में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 377 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में श्रीलंका की टीम 47.1 ओवर में ही 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से यश ठाकुर और विप्रज निगम ने 3-3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, अनुकूल रॉय ने 2 विकेट झटके, जबकि अशोक शर्मा और तिलक वर्मा को 1-1 सफलता मिली. इससे पहले बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वैभव ने 29 गेंदों पर 94 रन बनाए, जबकि तिलक ने 67 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Final, IND A vs SL A Live Score: भारत ने जीती ट्राई सीरीज

भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली है. इस खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 378 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 311 रन पर ही ढेर हो गई. भारत की ओर से यश ठाकुर और विप्रज निगम ने 3-3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, अनुकूल रॉय ने 2 विकेट झटके, जबकि अशोक शर्मा और तिलक वर्मा को 1-1 सफलता मिली.

Final, IND A vs SL A Live Score: जीत से एक विकेट दूर टीम इंडिया

टीम इंडिया ने इस मैच में जीत से महज 1 विकेट दूर है. टीम को 28 गेंदों में 71 रनों की जरूरत है. अनुकूल रॉय ने इस मैच में दूसरा विकेट हासिल किया है.

श्रीलंका ए का स्कोर- 45.3 ओवर, 307/9

Final, IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका के 8 विकेट गिरे

श्रीलंका की टीम ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया है. टीम की आखिरी उम्मीद वानुजा सहान को आउट कर दिया है. विप्रज निगम ने 62 रन के स्कोर पर आउट कर दिया है. उनके आउट होने के बाद अब टीम इंडिया जीत से महज 2 विकेट दूर है.

श्रीलंका ए का स्कोर- 31.4 ओवर, 284/8

Final, IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका को लगा 7वां झटका

श्रीलंका ए की टीम को 7वां झटका लग चुका है. शानदार बल्लेबाजी कर रहे व्यासकांथ को अनुकूल रॉय ने चलता कर दिया है. उन्होंने इस मैच में 34 गेंदों का सामना 39 रनों की पारी खेली. उनका आउट होने के बाद मोहम्मद शिराज क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.

श्रीलंका ए का स्कोर- 36.5 ओवर, 254/7

Final, IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका को बनाने होंगे 130 रन

श्रीलंका ए की टीम के हाथ में 4 विकेट बचे हुए हैं और टीम को जीत के लिए 130 रनों की दरकार है. टीम ने 35 ओवरों में 248 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया ए को जीत हासिल करनी है विकेट चटकाने होंगे.

श्रीलंका ए का स्कोर- 35 ओवर, 248/6

Final, IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ने पूरे किए 200 रन

फाइनल मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. टीम ने 30 ओवरों में 6 विकेट खोकर 205 रन बना लिए हैं. जीत के लिए अभी भी टीम को 120 गेंदों में 173 रनों की जरूरत है.

श्रीलंका ए का स्कोर- 30 ओवर, 205/6

Final, IND A vs SL A Live Score: श्रीलंकाई कप्तान हुए आउट

श्रीलंका ए की टीम ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है. कप्तान सहान अराचिगे 40 गेंदों में 38 रन बनाकर आउठ हो गए हैं. तिलक वर्मा ने उनको आउट किया. उनके आउट होने के बाद श्रीलंका की टीम की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ चुकी हैं. टीम को जीत के लिए अभी भी 201 रनों की दरकार है.

श्रीलंका ए का स्कोर- 25.1 ओवर, 177/6

Final, IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका के 5 विकेट गिरे

श्रीलंका की टीम के फाइनल मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट खो दिए हैं. रविंदु फर्नेंडो 10 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके आउट होने के बाद अब वानुजा सहान क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. टीम को अभी भी जी के लिए 228 रनों की जरूरत है.

श्रीलंका ए का स्कोर- 20.2 ओवर, 149/5

Final, IND A vs SL A Live Score: समरविक्रमा हुए आउट

सदीरा समरविक्रमा शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद अशोक शर्मा का शिकार बन गए हैं. उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद अब श्रीलंका की पारी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है.

श्रीलंका ए का स्कोर- 18.1 ओवर, 128/4

Final, IND A vs SL A Live Score: समरविक्रमा ने जड़ा अर्धशतक

सदीरा समरविक्रमा ने श्रीलंका के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 41 गेंदों में ये कमाल की पारी बुनी है. हाप सेंकुरी पूरी करने के बाद टीम को उसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

श्रीलंका ए का स्कोर- 18 ओवर, 128/3

Final, IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ने पूरे किए 100 रन

श्रीलंका ए की टीम ने 3 विकेट जरूर गंवा दिए हैं लेकिन रनों की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है. टीम ने 13 ओवरों में ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. टीम को फाइनल मैच में जीत हासिल करने के लिए अभी भी 276 रनों की दरकार है.

श्रीलंका ए का स्कोर- 13 ओवर, 102/3

Final, IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका

श्रीलंका की टीम को फाइनल के मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरा झटका लग चुका है. नुवानिंदु फर्नेंडो यश ठाकुर का शिकार बने हैं. श्रीलंका की पारी के तीनों विकेट यश ने ही हासिल किए हैं. फर्नेंडो ने इस मैच में 21 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए.

श्रीलंका ए का स्कोर- 10 ओवर, 75/3

Final, IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका की शानदार बल्लेबाजी

श्रीलंका ए की टीम ने फाइनल मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट जल्दी गंवा दिए थे लेकिन अब टीम की पारी संभल चुकी है. टीम के बल्लेबाज तेज से रन बना रहे हैं.

Final, IND A vs SL A Live Score: यश ठाकुर ने झटका दूसरा विकेट

यश ठाकुर ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई है. उन्होंने अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर डिकवेला को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेलने का काम किया. डिकवेला ने इस मैच में 17 गेंदों का सामना करते हुए 25 रनों की पारी खेली.

श्रीलंका ए का स्कोर- 4.1 ओवर, 33/2

Final, IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए को लगा पहला झटका

श्रीलंका ए की टीम को अविश्का फर्नेंडो के रूप में पहला झटका लगा है. यश ठाकुर ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई है. फर्नेंडो 3 गेंदों में महज 3 रन बना पाए.

Final, IND A vs SL A Live Score: आखिरी गेंद पर आउट हुए अनुकूल रॉय

इंडिया ए ने फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 377 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम के लिए आखिरी ओवरों में अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों में 39 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 4 छक्के और 1 चौका निकला. पारी की आखिरी गेंद पर उन्होंने अपना विकेट गंवाया.

इंडिया ए का स्कोर- 50 ओवर, 377/9

Final, IND A vs SL A Live Score: विप्रज निगम भी लौटे पवेलियन

विप्रज निगम 19 गेंदों में 27 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वो भी पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया को आठवां झटका लगा है

इंडिया ए का स्कोर- 47.2 ओवर, 334/7

Final, IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए को लगा सातवां झटका

निशांत सिंधु 47वें ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए. उनकी 16 रन की पारी का समापन हो गया. अनुकूल रॉय बल्लेबाजी के लिए आ गए हैं.

इंडिया ए का स्कोर- 46.4 ओवर, 330/7

Final, IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए ने पार किया 300 रन का आंकड़ा

टीम इंडिया ने 44 ओवरों में 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के योगदान के दम पर टीम इतना बड़ा स्कोर बना पाई है. उन्हें सिर्फ अंतिम ओवरों में रनों की बारिश करने की जरूरत है.

इंडिया ए का स्कोर- 44 ओवर, 300/6

Final, IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए को लगे बैक टू बैक झटके

इंडिया ए की टीम ने 2 विकेट जल्दी गंवा दिए हैं. कप्तान तिलक वर्मा 90 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं उनके बाद सूर्यांश शेडगे भी 2 रन बनाकर आउट हो गए. टीम इंडिया की पारी जो बड़े स्कोर की तरफ बढ़ ही थी अब लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है.

इंडिया ए का स्कोर- 41.3 ओवर, 289/6

Final, IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए का चौथा विकेट गिरा

इंडिया की टीम को चौथा झटका लगा है. शानदार पारी खेल रहे कुमार कुशाग्र 39 गेंदों में 36 रन बनाकर रविंदु फर्नेंडो का शिकार बने. उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर टीम के लिए 70 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली. उनके आउट होने के बाद अब सूर्यांश शेडगे बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे हैं.

इंडिया ए का स्कोर- 39.1 ओवर, 283/4

Final, IND A vs SL A Live Score: 250 का आंकड़ा हुआ पार

इंडिया ए की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 250 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. टीम के लिए तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की जो़ी क्रीज पर नी हुई है. टीम इंडिया की नजरें इस मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होंगी.

इंडिया ए का स्कोर- 36 ओवर, 255/3

Final, IND A vs SL A Live Score: तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक

इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल मैच में शानदार अर्धशतक लगाया है. उन्होंने 70 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की. इस मैच में उनके पास शतक जड़ने का मौका भी है. इंडिया ए की टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.

इंडिया ए का स्कोर- 33.1 ओवर, 244/3

Final, IND A vs SL A Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ हुए आउट

ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में इंडिया ए की टीम को फाइनल मैच में तीसरा झटका लगा है. गायकवाड़ ने इस मैच में 51 गेंदों का सामना करते हुए 40 रनों की पारी खेली. इस मैच में उनके पास सीरीज का तीसरा अर्धशतक जड़ने का मौका था लेकिन वो चूक गए. मोहम्मद शिराज की गेंद पर गायकवाड़ क्लीन बोल्ड हो गए. उनके आउट होने के बाद अब कुमार कुशाग्र बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

इंडिया ए का स्कोर- 28 ओवर, 221/3

Final, IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए का स्कोर 200 के पार

तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी इंडिया ए के लिए क्रीज पर बनी हुई है. दोनों ने मिलकर इंडिया ए के स्कोर को 200 तक पहुंचा दिया है. टीम इंडिया की नजरें इस मैच में बड़ा टारगेट सेट करने होंगी. तिलक 42 गेंदों में 38 तो वहीं गायकवाड़ 37 में 26 रन बनाकर नाबाद क्रिज पर डटे हुए हैं.

इंडिया ए का स्कोर- 22.5 ओवर, 200/2

Final, IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए का स्कोर 150 पार

इंडिया ए की टीम ने 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. टीम ने महज 15 ओवरों में ही ये कमाल कर दिखाया है. फिलहाल उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. ये दोनों भी कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं.

इंडिया ए का स्कोर- 15 ओवर, 153/2

Final, IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए को लगा दूसरा झटका

टीम इंडिया ए को लगातार 2 ओवरों में 2 झटके लगे हैं. वैभव सूर्यवंशी के बाद अब प्रियांश आर्य भी अपना विकेट गंवा चुके हैं. उन्होंने इस मैच में 29 गेंदों का सामना करते हुए 39 रनों की शानदार पारी खेली. उनके आउट होने के बाद अब कप्तान तिलक वर्मा क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.

इंडिया ए का स्कोर- 9.5 ओवर, 136/2

Final, IND A vs SL A Live Score: वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके

टीम इंडिया ए को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा है. उन्होंने इस मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 29 गेंदों में 94 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. उनको पास शतक लगाने का मौका था लेकिन वो श्रीलंकाई कप्तान का शिकार बने.

इंडिया ए का स्कोर- 8.5 ओवर, 132/1

Final, IND A vs SL A Live Score: 6.3 ओवर में 100 रन पूरे

इंडिया की टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य ने एक कमाल की शुरुआथ की है. दोनों ने मिलकर महज 6.3 ओवरों में ही 100 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. वैभव 22 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं प्रियांश ने 17 गेंदों में 27 रन बना दिए हैं.

इंडिया ए का स्कोर- 6.3 ओवर, 103/0

Final, IND A vs SL A Live Score: 11 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल मैच में महज 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर दिया है. उन्होंने घातक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रचा. 450 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. अभी तक वो पारी में 6 चौके और 5 छक्के जड़ चुके हैं.

Final, IND A vs SL A Live Score: वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ शुरुआत

टीम इंडिया को इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत दिला दी है. महज 3 ओवरों में ही टीम ने 51 रन बोर्ड पर लगा दिए और टीम ने एक भी विकेट नहीं खोया है. वैभव ने एक ही ओवर में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 27 रन जोड़े.

Final, IND A vs SL A Live Score: शुरू हुआ मैच

फाइनल का मुकाबला शुरू हो चुका है. टीम इंडिया ए के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रियांस आर्य की जोड़ी बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतर चुकी है. श्रीलंका की तरफ से मोहम्मद शिराज पहला ओवर फेंक रहे हैं.

Final, IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए की प्लेइंग 11

श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत वियास्कंथ, दुलज समुदिथा, कुगथास मथुलन

Final, IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए की प्लेइंग 11

भारत ए (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर

Final, IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए ने जीता टॉस

श्रीलंका ए के कप्तान ने फाइनल के मैच में टॉस जीत लिया है. उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसका मतलब टीम इंडिया के बल्लेबाज जल्द ही मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे

Final, IND A vs SL A Live Score: बारिश बिगाड़ सकती है मैच का मजा

ये मुकाबला रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मैच के दिन 60 फीसदी बारिश की संभावना है. इस ट्राई सीरीज में इससे पहले भी बारिश ने खलल डाला है. अगर बारिश बाधा बनती है तो मैच में ओवरों की कटौती भी हो सकती है.

Final, IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए का फुल स्क्वाड

श्रीलंका ए टीम: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), अहान विक्रमसिंघे, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, दुलज समुदिथा, कुगाथास मथुलन, विशेन हलंबगे, गरुका संकेत, चमिका गुणसेकरा, मोहम्मद शिराज। चमिका करुणारत्ने

Final, IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए का फुल स्क्वाड

इंडिया ए टीम: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, प्रभसिमरन सिंह, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, अशोक शर्मा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ