Vaibhav Sooryavanshi Performance: एशियन गेम्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ले से सफर समाप्त हो गया है. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिल पाया था और वह सीधे एशियन गेम्स में खेलते नजर आए. एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने मात्र दो मैच खेले और वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन थोड़ा फीका रहा. वह उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए.
वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा एशियन गेम्स में प्रदर्शन?
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला था. इसी वजह से लग रहा था कि एशियन गेम्स की शुरुआती प्लेइंग 11 में वैभव नहीं होंगे. हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच वीवीएस लक्ष्मण ने सूर्यवंशी को चांस दिया. भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और उन्हें सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली.
श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने संभलकर बल्लेबाजी की. उन्होंने 21 गेंदों में 38 रन बनाए. इस पारी में सूर्यवंशी ने 6 चौके और 2 छक्के जड़े. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में वैभव ने दो छक्के जड़े लेकिन वह अपनी पारी को बड़ा नहीं बना पाए. 9 गेंदों में 15 रन की उनकी पारी का समापन हो गया. रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में वैभव ने सैम अय्यूब के खिलाफ विकेट गंवा दिया.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 LIVE: तीरंदाजी में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड मेडल, गोल्फ में प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी ने 2 मैचों में कुल 53 रन बनाए. उनका औसत 26.50 का रहा और उन्होंने एशियन गेम्स में 176.67 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. वैभव का सर्वाधिक स्कोर 38 रन रहा. इस प्रतियोगिता में वैभव ने कुल 6 चौके और 4 छक्के जड़े. साफ तौर पर वैभव का प्रदर्शन औसत रहा और उन्होंने कुछ हद तक निराश किया है.
वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कब होगा?
एशियन गेम्स के ठीक बाद टीम इंडिया की वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज शुरू होगी. वैभव सूर्यवंशी इस श्रृंखला में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. एशियन गेम्स 2026 में जीत के बाद टीम इंडिया शायद ही अपना कॉम्बिनेशन बदलना चाहेगी. वैभव बतौर ओपनर और संजू सैमसन नंबर 3 पर खेल सकते हैं. नीचे वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज का शेड्यूल दिया गया है:
- 6 अक्टूबर 2026: पहला T20I मैच- भारत vs वेस्टइंडीज (लखनऊ)
- 9 अक्टूबर 2026: दूसरा T20I मैच- भारत vs वेस्टइंडीज (रांची)
- 11 अक्टूबर 2026: तीसरा T20I मैच- भारत vs वेस्टइंडीज (इंदौर)
- 14 अक्टूबर 2026: चौथा T20I मैच- भारत vs वेस्टइंडीज (हैदराबाद)
- 17 अक्टूबर 2026: पांचवां T20I मैच- भारत vs वेस्टइंडीज (बेंगलुरु)
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK Final Live Score: अभिषेक शर्मा की शानदार पारी का अंत, श्रेयस अय्यर से उम्मीदें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines