Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक हैं. सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने टीम इंडिया में जगह बना ली. सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हालिया T20 सीरीज में रनों की बारिश की. हर कोई जानना चाहता है कि वैभव सूर्यवंशी की अब मैदान पर कब वापसी होगी. वैभव अब टीम इंडिया नहीं, बल्कि ईस्ट जोन के लिए घरेलू क्रिकेट में अपना अगला मैच खेलते हुए नजर आएंगे. उन्हें ईस्ट जोन का कप्तान नियुक्त किया गया है.
वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला मैच?
23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत हो रही है. इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन टीम का हिस्सा हैं. ईशान किशन इस टीम की कप्तानी करेंगे, वहीं वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान के रूप में नजर आएंगे. दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का पहला मैच नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ होने वाला है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी मैदान पर वापसी कर सकते हैं. चयनकर्ता वैभव सूर्यवंशी को रेड-बॉल क्रिकेट में प्राथमिकता देना चाहते हैं. इसी वजह से उन्हें ईस्ट जोन का उपकप्तान भी नियुक्त किया गया.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया ने नहीं किए ये 5 काम, तो टूट जाएगा WTC फाइनल का सपना
कहां और कैसे देख पाएंगे वैभव का अगला मैच?
ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच मैच खेला जाएगा. इस बड़े मैच के आयोजन में सिर्फ 12 दिन का समय रह गया है. बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा. सुबह 9:30 बजे से मैच शुरू हो जाएगा. वैभव सूर्यवंशी का यह कमबैक मैच फैंस जियोहॉटस्टार ऐप पर मैच लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर भी मुकाबले का लाइव प्रसारण होगा.
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम
ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार.
ये भी पढ़ें:- क्या IPL के कारण बुमराह-हार्दिक जैसे बड़े खिलाड़ी हो रहे चोटिल? BCCI सोर्स का सनसनीखेज दावा
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
51 mins agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
10 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines