नाइटक्लब विवाद के बीच टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले सकते हैं बेन स्टोक्स, सामने आया बड़ा अपडेट

नाइटक्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं. खबर है कि वह अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. सामने आई नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है.

बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स Image Created by AI

Ben Stokes: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने अपने नाम किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मैच के बाद स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन देर रात लंदन के एक नाइट क्लब गए थे, क्लब में एक रग्बी खिलाड़ी के साथ झड़प हुई, जिसमें एक ECB सुरक्षा गार्ड घायल हो गया और उसे टांके लगवाने पड़े. ECB ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. अब खबर है कि स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

बेन स्टोक्स ले सकते हैं संन्यास

टॉकस्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स नाइट क्लब विवाद के बाद अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. द क्रिकेटर के वरिष्ठ संवाददाता जॉर्ज डोबेल स्टोक्स के रिटायरमेंट पर बोलते हुए कहा “जो कुछ भी मैं सुन रहा हूं, उससे मुझे डर लग रहा है कि स्टोक्स ही पहले कदम उठाएंगे. और, दुख की बात है कि मुझे यह भी सुनने को मिल रहा है कि वे पद छोड़ देंगे और संभवतः संन्यास भी ले लेंगे. मुझे लगता है कि यह बेहद खेदजनक होगा और मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा नहीं करेगा. मुझे उम्मीद है कि वह डटकर अपने हक के लिए लड़ेगा, यही वह बेन स्टोक्स है जिसे हम जानते हैं.”

ईसीबी जांच में जुटी

नाइटक्लब विवाद के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड जांच में जुट गई है. ईसीबी ने जारी एक बयान में कहा “बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार की सुबह तड़के एक नाइट क्लब में मौजूद थे, तभी एक घटना घटी. हम फिलहाल और जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं, और दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम के बारे में घोषणा उचित समय पर की जाएगी.”

विज्ञापन

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 121 टेस्ट मैच में 34.58 की औसत 7228 रन बनाए हैं. इसके अलावा 114 वनडे मैच में उन्होंने 41.22 की औसत के साथ 3463 रन बनाए. इसके अलावा 43 टी-20 मैच में उन्होंने 21.66 की औसत के साथ 585 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ