Asian Games Probables: वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते IPL 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ी रहे हैं. अब लग रहा है कि टीम इंडिया में उनका डेब्यू भी ज्यादा दूर नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने उन्हें टी20 टीम में शामिल करने की योजना शुरू कर दी है. एशियन गेम्स के लिए चयनकर्ताओं ने एक संभावित लिस्ट तैयार की है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल है. हैरान करने वाली बात यह है कि सूर्यकुमार यादव को इस सूची में जगह नहीं मिली है, जो संकेत देता है कि उनकी कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है.
एशियन गेम्स के लिए BCCI का खास प्लान
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ताओं ने 30 खिलाड़ियों की एक लिस्ट तैयार की, जिनमें से सितंबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड चुना जाएगा. BCCI की इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है. सीनियर खिलाड़ी जैसे सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज को 30 खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया.
एशियन गेम्स में टीम इंडिया के स्क्वाड के लिए संभावित नाम
हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, नीतीश रेड्डी, यश ठाकुर, आयुष बदोनी, हर्ष दुबे, विप्रज निगम और वैभव सूर्यवंशी.
सूर्यकुमार यादव की होगी छुट्टी!
टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह अब खतरे में नजर आ रही है. IPL 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सूर्या के भारत के कप्तान बने रहने पर सवाल उठ रहे थे. ऐसा लग रहा है कि चयनकर्ताओं ने भी यादव से आगे बढ़कर नए कप्तान के साथ एशियन गेम्स में उतरने का मन बना लिया है.
ये भी पढ़ें:- धुआंधार पारी के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को क्यों पड़ी रियान पराग से डांट? सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines