धुआंधार पारी के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को क्यों पड़ी रियान पराग से डांट? सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा

Riyan Parag Scolds Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के क्वालीफायर 2 में वैभव सूर्यवंशी ने 96 रन की शानदार पारी खेली. इसके बावजूद रियान पराग से उन्हें डांट पड़ी. सोशल मीडिया पर इसी वजह से रियान जमकर ट्रोल हो रहे हैं.

Riyan Parag Scolds Vaibhav Sooryavanshi

रियान ने वैभव को क्यों डांटा?

Riyan Parag Scolds Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के क्वालीफायर 2 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 96 रन की शानदार पारी खेली. इसी के दम पर RR एक अच्छे स्कोर पर पहुंच पाई. राजस्थान रॉयल्स के लिए टॉप स्कोरर होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को अपने कप्तान रियान पराग से डांट सुनने को मिली. यह मोमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस बात से बेहद नाराज नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने GT के खिलाफ मचाया कोहराम

वैभव सूर्यवंशी ने SRH के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली थी. उन्होंने अपनी यह फॉर्म क्वालीफायर में भी जारी रखी और GT के खिलाफ 47 गेंदों में 96 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार शतक जड़ने से चूक गए. इसी पारी के दम पर RR टीम पहली पारी में 214 रन बनाने में सफल हुई.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को क्यों पड़ी डांट?

वैभव सूर्यवंशी ने RR के लिए सबसे ज्यादा प्रभावित किया. इसके बावजूद भी वैभव को रियान पराग से डांट पड़ी. कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें डगआउट में 15 साल के इस युवा बल्लेबाज से रियान बातचीत कर रहे हैं. इसी बीच पराग थोड़े गुस्से में नजर आ रहे हैं और वो वैभव को कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वह वैभव के लगातार दूसरी बार शतक से चूकने पर नाराज हैं.

ये भी पढ़ें:- RR के IPL 2026 से बाहर होने के बाद फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी! वायरल VIDEO ने तोड़ा फैंस का दिल

विज्ञापन

फैंस हैं रियान पराग से गुस्सा!

वैभव सूर्यवंशी फैंस के फेवरेट खिलाड़ी बन चुके हैं और अच्छी पारी के बावजूद वैभव को डांट पड़ना प्रशंसकों को पसंद नहीं आया. इसी वजह से सोशल मीडिया पर रियान पराग की आलोचना हो रही है. आप नीचे कुछ रिएक्शन देख सकते हैं:

एक फैन ने लिखा, ‘मुझे टीवी देखते हुए यह काफी खराब लगा. रियान पराग कप्तान बनना डिजर्व नहीं करते हैं. वो मैच के दौरान भी ग्राउंड पर अन्य खिलाड़ियों से गुस्सा थे.’

विज्ञापन

एक फैन ने लिखा, ‘आप इस बच्चे को अकेला छोड़ दीजिए. उनका गेम मत खराब करो. उन्होंने लगातार दो शानदार पारियां खेली हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ