हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अभिषेक-संजू ओपनर, वैभव सूर्यवंशी OUT… आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में टीम इंडिया की ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

IRE vs IND: टीम इंडिया 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ दौरे का पहला टी20 मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. इस मैच में टीम इंडिया के लिए प्लेइंग 1 का चुनाव करना सबसे बड़ी मुश्किल हो सकती है. क्या वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन
AI Generated Image

IRE vs IND: अफगानिस्तान के बाद अब टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. 26 जून से इस सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज से पहले ये टीम इंडिया के खिलाड़ियों का टेस्ट होगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है. ऐसे में हर किसी की नजर बनी हुई है कि क्या पहले टी20 मैच में उनको मौका मिलेगा या नहीं. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रहते हुए उनको चांस मिलना मुश्किल ही नजर आ रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि टीम इंडिया की पहले टी20 मैच में प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है. 

किसे मिलेगी ओपनिंग की जिम्मेदारी?

टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया जिसमें संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ओपनिंग कर रही थी तो वहीं कई मौकों पर ईशान किशन भी ओपनिंग करने के लिए उतरे थे. इस लिस्ट में अब वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल हो चुका है लेकिन उनको जगह मिलना मुश्किल ही नजर आ रहा है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ओपनिंग कर सकती है तो वहीं ईशान किशन नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. 

पहली बार कप्तानी करेंगे श्रेयस अय्यर

टीम इंडिया में नए युग की शुरुआत होने जा रही है, जिसके तहत सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाकर श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. आयरलैंड को दौरे पर वो पहली बार टीम इंडिया की टी 20 में कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं. वो टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे. उनके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे निचलेक्रम में बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. इसी के साथ गेंदबाजी में अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह अपना दम दिखाते हुए नजर आने वाले हैं. अक्षर पटेल और सूर्यांश शेडगे भी बल्लेबाजी करना जानते हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह 

ये भी पढ़िए- ऋषभ पंत-कुलदीप के बाद IPL में इन 3 ट्रेड डील पर भी लग सकती है मुहर, फ्रेंचाइजी करेंगी बड़ा उलटफेर?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola