---विज्ञापन---

खेल angle-right

ऋषभ पंत-कुलदीप के बाद IPL में इन 3 ट्रेड डील पर भी लग सकती है मुहर, फ्रेंचाइजी करेंगी बड़ा उलटफेर?

Trade Deals ahead IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के बीच एक बड़ी ट्रेड डील हो चुकी है. इस डील के बाद अब 3 और भी बड़ी डील होती नजर आ रही है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि और कौन सी 3 बड़ी ट्रेड डील हो सकती हैं.

---विज्ञापन---

Trade Deals ahead IPL 2027: आईपीएल के 19वें सीजन के खत्म होने के बाद एक बड़ी ट्रेड डील देखने को मिली है. ऋषभ पंत ने हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तान छोड़ी थी और अब वो ट्रेड होकर दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर चुके हैं. ऋषभ पंत और कुलदीप यादव में ट्रेड डील हुई है. पंत को दिल्ली ने 15 करोड़ में शामिल किया है तो वहीं कुलदीप 13.5 करोड़ के प्राइस में लखनऊ का हिस्सा बने हैं. इस डील के सामने आने के बाद अब आपको बताते हैं कि ऐसी ही 3 बड़ी डील और भी आईपीएल के अगले सीजन से पहले हो सकती हैं. 

हार्दिक-जायसवाल के बीच होगी ट्रेड डील

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का डाउनफॉल ही रहा है. इसी के साथ फ्रेंचाइजी में हार्दिक और सीनियर खिलाड़ियों के बीच काफी मनमुटाव की खबरें भी सामने आई हैं. ऐसे में अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के बीच ट्रेड डील देखने को मिल सकती है. जायसवाल मुंबई की टीम में जा सकते हैं तो वहीं उनकी जगह हार्दिक राजस्थान का हिस्सा बन सकते हैं. 

---विज्ञापन---

सूर्यकुमार यादव का भी छूटेगा मुंबई से साथ

सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. रिपोर्ट के अनुसार वो भी मुंबई का साथ छोड़ने का मन बना रहे हैं. ऐसे में वो लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन सकते हैं. ट्रेड डील में उनकी जगह मुंबई में मोहम्मद शमी और अब्दुल समद शामिल हो सकते हैं. सूर्यकुमार 16.35 करोड़ में टीम के साथ जुड़े हैं. शमी को LSG की टीम ने 10 करोड़ में खरीदा था तो वहीं समद 4.20 करोड़ में टीम से जुड़े हुए हैं. 

पथिराना का होगा CSK में ट्रेड

केकेआर के लिए 18 करोड़ में शामिल श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज मथीशा पथिराना को भी टीम ट्रेड कर सकती है. सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार उनको चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल किया जा सकता है. इसके बदले में खलील अहमद और सरफराज खान को केकेआर भेजा जा सकता है. चेन्नई की गेंदबाजी को इससे मजबूती मिलेगी तो वहीं केकेआर को गेंदबाज से साथ भारतीय बल्लेबाजी भी मिलेगा. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- ऋषभ पंत की हुई दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, इस स्टार खिलाड़ी के साथ DC और LSG में हुई ट्रेड डील

First published on: Jun 23, 2026 04:15 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola