Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच होने जा रहा है. यह रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सिलेक्टर्स ने अब उनसे आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है. अगर यह बात सच है, तो कई युवा खिलाड़ियों के लिए वनडे में ओपनिंग का एक स्लॉट खाली हो जाएगा. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन किया है और उनके लिए भी अब राह आसान हो गई है. BCCI उन्हें भी प्रमोट कर सकती है और इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह है.
लॉर्ड्स में होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच!
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा को सिलेक्टर्स ने बता दिया है कि अब वो 2027 के वनडे वर्ल्ड कप से जुड़े प्लान्स का हिस्सा नहीं हैं. चयनकर्ता अब उनसे आगे बढ़ना चाहते हैं और युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं. इसी वजह से इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद उन्हें टीम इंडिया में नहीं चुना जाएगा. भारत का इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे लॉर्ड्स में है और इस ऐतिहासिक मैदान पर शर्मा का करियर खत्म हो सकता है.
वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिलना चाहिए मौका?
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में अपने प्रदर्शन से धमाल मचाया है. IPL 2026 में उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया और वो टीम इंडिया का भी हिस्सा बने. इंग्लैंड के खिलाफ भले ही वैभव तीन मैचों में केवल 42 रन बना पाए, लेकिन वह अच्छी लय में नजर आए. कुछ हफ्तों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि BCCI वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट के फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. इसी वजह से उन्हें अधिक मौके प्रदान किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें:- ODI करियर के ‘आखिरी मैच’ को लेकर BCCI से खुश नहीं रोहित शर्मा! बोर्ड से क्यों जाहिर की नाराजगी?
फैंस को आकर्षित करते हैं वैभव
वनडे क्रिकेट का क्रेज पहले से ही कम है और रोहित शर्मा अगर रिटायर होते हैं, तो फैंस की रुचि वैसे भी कम हो जाएगी. वैभव सूर्यवंशी फैंस को आकर्षित करते हैं. BCCI और ब्रॉडकास्टर्स इस बात को अच्छी तरह जानते हैं. इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी को T20I के बाद अब वनडे में भी मौका दिया जा सकता है. हालांकि, यह फैसला वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर निर्भर करता है.
2027 के वर्ल्ड कप प्लान का बन सकते हैं हिस्सा
रोहित के बाद यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के मुख्य ओपनर होंगे. ईशान किशन, केएल राहुल के बैकअप हैं. अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने रनों की बारिश की, तो उन्हें वनडे में यशस्वी के बैकअप ओपनर के रूप में चुना जा सकता है. मैनेजमेंट ने पहले भी हर्षित राणा और गुरनूर बरार जैसे खिलाड़ियों को फास्ट्रैक किया है. वैसा ही वैभव के साथ भी वनडे में किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा का संन्यास पक्का? माता-पिता पहुंचे लंदन! लॉर्ड्स वनडे के बाद कर सकते हैं बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
25 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
51 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines