हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी का 'मास्टरस्ट्रोक', ईशान किशन को DRS लेने के लिए मजबूर कर दिलाया बड़ा विकेट, VIDEO वायरल

Vaibhav Sooryavanshi DRS: दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी की सूझबूझ ने फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने ईशान किशन को रिव्यू लेने के लिए मजबूर किया और उनका यह फैसला टीम के पक्ष में रहा. इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी की सूझबूझ ने दिलाया विकेट (Image: JioHotstar Screengrab)

Vaibhav Sooryavanshi DRS: वैभव सूर्यवंशी को जब दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया था, तब फैंस ने इस फैसले की खूब आलोचना की थी. सभी का मानना था कि टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती थी. अब वैभव सूर्यवंशी सभी को गलत साबित कर रहे हैं और उपकप्तान के रूप में सही फैसले ले रहे हैं. उन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अपनी सूझबूझ से टीम को अहम विकेट दिलाया.

वैभव सूर्यवंशी ने खेला ‘मास्टरस्ट्रोक’

दलीप ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन साउथ जोन बल्लेबाजी करने उतरा. रिकी भुई और एन जगदीशन ने संभलकर शुरुआती की, लेकिन छठे ओवर में मुकेश कुमार की गेंद रिकी के पैरों के पास से विकेटकीपर के हाथ में गई. विकेटकीपर ने अपील की लेकिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन को रिव्यू लेने के पक्ष में नजर नहीं आ रहे थे. इसके बाद उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने ईशान को DRS लेने के लिए मजबूर किया और पूरा आत्मविश्वास दिखाया.

ईशान किशन ने बात मानकर रिव्यू ले लिया और वैभव सूर्यवंशी का यह मास्टरस्ट्रोक टीम के पक्ष में गया. DRS के जरिए पता लगा कि रिकी भुई के पैर पर नहीं, बल्कि बल्ले से गेंद लगकर विकेटकीपर के पास गई थी. अंपायर को इसी के चलते अपना फैसला बदलना पड़ा. वैभव सूर्यवंशी अगर ईशान को मजबूर नहीं करते, तो शायद यह रिव्यू नहीं होता और ईस्ट जोन को पहली सफलता नहीं मिलती. कमेंटेटर्स ने भी वैभव सूर्यवंशी की सूझबूझ की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया U19 सीरीज के लिए टीम इंडिया में बदलाव, BCCI ने उम्र में फर्जीवाड़ा करने वाले खिलाड़ी को किया बाहर

ईस्ट जोन के लिए छाए वैभव-ईशान

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी, दोनों का प्रदर्शन अच्छा रहा. वैभव ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और अभिमन्यु ईश्वरन के साथ 100 रन की शानदार साझेदारी की. वैभव 44 रन बनाकर आउट हो गए. ईशान किशन ने भी अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता. उन्होंने 270 रन बना डाले और ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के अलावा अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन, शिखर मोहन ने 85 रन, कुमार कुशाग्र ने 101 रन, अनुकूल रॉय ने 45 रन और मोहम्मद कौनैन कुरैशी ने 40 रन बनाए. सभी बल्लेबाजों के योगदान के दम पर ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बना डाले. साउथ जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनके लिए ईस्ट जोन की इस बढ़त को कम करना बहुत मुश्किल रहेगा.

ये भी पढ़ें:- ‘ईशान से कुछ सीखो’, वैभव सूर्यवंशी को पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने भेजा मैसेज, बताया कहां हो रही गलती

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola