Duleep Trophy 2026, Vaibhav Sooryavanshi: भारत के युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में अपने डेब्यू पर बल्ले का कमाल नहीं दिखा पाए. आईपीएल और टी20 इंटरनेशनल में धमाल मचाने वाले वैभव से दलीप ट्रॉफी में धमाकेदार पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह जल्द ही पवेलियन लौट गए. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए वैभव ने सिर्फ 6 गेंदों का सामना किया और महज 8 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें बिश्वोरजीत कोंथौजम ने आउट किया. हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए लगातार दो चौके लगाए, लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रख पाए.
वैभव सूर्यवंशी 8 रन बनाकर हुए आउट
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के लिए दलीप ट्रॉफी में डेब्यू उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के लिए ओपनिंग करने उतरे उपकप्तान वैभव ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दो गेंदों पर लगातार चौके लगाए. उन्होंने बिश्वरजीत कोंथौजम के खिलाफ पहला चौका मिडविकेट की ओर फ्लिक कर लगाया, जबकि अगली गेंद पर उन्होंने तेज कट लगाकर चौका जड़ दिया. इसके बाद उन्होंने एक डॉट गेंद खेली.
वहीं, अगली गेंद पर वैभव तेज शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गली में खड़े फील्डर ने उनका कैच पकड़ लिया. इस तरह वैभव अपनी पहली दलीप ट्रॉफी पारी 6 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद अब वैभव मैच की दूसरी पारी में अपने बल्ले से धमाल मचाना चाहेंगे.
ईस्ट जोन की खराब शुरुआत
बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (CoE) ग्राउंड-2 में खेले जा रहे इस मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर ईस्ट जोन को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. हालांकि, ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की शुरुआत अच्छ नहीं रही. वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिमन्यु ईश्वरन पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन दोनों ओपनर जल्द ही पवेलियन लौट गए. वैभव ने 8 रन बनाए, जबकि ईश्वरन 15 रन बनाकर आउट हो गए. खबर लिखे जाने तक ईस्ट जोन का स्कोर 20 ओवर में 2 विकेट पर 97 रन है. फिलहाल सुदीप कुमार घरामी 36 रन और कुमार कुशाग्रा 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: जीत के बाद भी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव, सरांश जैन को मिला डेब्यू का मौका
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
नॉर्थ ईस्ट जोन: रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), किशन लिंगदोह, आशीष थापा, अर्पित सुभाष भटेवरा (विकेटकीपर), कंगाबम प्रियोजीत सिंह, जोसेफ लालथनखुमा, फेइरोइजम जोतिन, आकाश चौधरी, इमलीवती लेमतुर, बिश्वोरजीत कोंथौजम, तेची नेरी.
ईस्ट जोन: ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, अनुकूल रॉय, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत के सरकार.
ये भी पढ़ें- AUS vs BAN: बांग्लादेश की दूसरे टेस्ट में पारी और 51 रनों से शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने लिया बदला
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines