Team India: आयरलैंड- इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए इंडिया की टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है. जिसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी टीम इंडिया में जगह मिली है. आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन करने वाले सूर्यवंशी अब सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल टीम में सिलेक्ट होने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. अपने बेटे की इस सफलता को देखकर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी भी इमोशनल हो गए हैं. उन्होंने अपने बेटे के लिए बड़ी बात कही है.
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिलने पर बोले पिता
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिल गया है. जिससे साफ हो गया है कि बीसीसीआई उन्हें आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2028 और ओलंपिक 2028 के लिए देख रही है. बहुत ही कम उम्र में सिलेक्ट होने के बाद उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा, ‘आज हम सब बहुत खुश हैं. सिर्फ हमारा परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा इलाका इस कामयाबी से झूम रहा है. बच्चे ने दिन-रात जिस चीज के लिए जी तोड़ मेहनत की थी. उस मेहनत का मीठा फल मिला. उसे देश के लिए खेलने का सौभाग्य मिला है. जो किसी भी खिलाड़ी और उसके परिवार के लिए सबसे बड़ा सपना होता है.’
अपने बेटे को लेकर सपना बताते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा, ‘ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वैभव देश के लिए खूब मैच खेले और खूब रन बनाए. उसका हर एक रन और उसका प्रदर्शन देश के काम आना चाहिए. एक पिता के नाते मेरी यही इच्छा और सपना है कि वह मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ दे. वह अच्छा खेलता ही है लेकिन मैं चाहता हूं कि वह कड़ी मेहनत करे. अपनी बल्लेबाजी से देश को ढेरों मैच और वर्ल्ड कप जिताए.’
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के सिलेक्शन से जुड़ी 5 बड़ी बातें, नए T20I स्क्वाड से मिले अहम इशारे
पिता ने गुरुओं को दिया सारा श्रेय
आज के समय में पूरे देश की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं. सभी मौजूदा समय में उनके पिता को सारा श्रेय दे रहे हैं. ऐसे समय में उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा, ‘वैभव को इस मुकाम तक लाने में कई लोगों का योगदान रहा है. समस्तीपुर से लेकर पटना तक जिन-जिन कोच और गुरुओं ने उसकी प्रतिभा को पहचाना और उसे निखारा है. उन सभी को मेरा सादर प्रणाम. उन सभी की कृपा, सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत की बदौलत ही वैभव आज इस मुकाम पर पहुंच सका है.’
ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने इंडिया ए की टीम किया बड़ा बदलाव, 4 युवा खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines