'सपना पूरा...', टीम इंडिया की जर्सी पहन भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, VIDEO में कही दिल छू लेने वाली बात!

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारतीय T20I टीम में जगह मिली है. वो आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज का हिस्सा बनेंगे. इससे पहले वैभव को टीम इंडिया की जर्सी मिली, जिसे देखकर उन्होंने भावुक बयान दिया.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी हुए भावुक (Image: X/BCCI Video)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी मात्र 15 साल की उम्र में दुनिया के सबसे चर्चित क्रिकेटर्स में से एक बन गए हैं. सूर्यवंशी को IPL 2026 में अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय T20I टीम में जगह मिली. वो आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हैं. हर कोई उम्मीद कर रहा है कि इस युवा खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका मिलेगा. सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से शुरू हो रही T20I सीरीज से पहले टीम इंडिया की जर्सी मिली. इसे पहनकर वैभव एकदम भावुक हो गए.

विज्ञापन

भारतीय टीम की जर्सी देख वैभव हुए इमोशनल

BCCI ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें टीम मैनेजमेंट ने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय T20I टीम की जर्सी दी. सूर्यवंशी बेहद खुश नजर आए और उन्होंने भावुक बयान दिया. उन्होंने बताया कि आखिर उनका सपना पूरा हो गया है. उन्होंने कहा, ‘मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता. मैंने जिस चीज के लिए पहले दिन से बल्ला उठाया था और क्रिकेट ग्राउंड में जाकर अभ्यास किया था, वो सपना आज पूरा हो गया है.’

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने आगे कहा, ‘सबसे मुख्य स्टेप आज पूरा हो गया है और मैं अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर सकता. यह सबकुछ सपने की तरह लग रहा था और टीम इंडिया की जर्सी देखकर मैं बहुत खुश हो गया. मेरी मुस्कराहट रुक नहीं रही थी. कभी-कभी आप जो सोचते हैं, वह नहीं होता. जब वह सच हो जाती है, तो आप रिएक्ट नहीं कर पाते. मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.’

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल होने के कारण आयरलैंड T20I सीरीज से बाहर

विज्ञापन

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू करने का मौका?

टीम इंडिया के पास अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रूप में दो शानदार ओपनर हैं. दोनों टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का अहम हिस्सा थे. वैभव भी ओपनिंग करते हैं और उन्हें प्लेइंग 11 में फिट करने के लिए अभिषेक या संजू में से किसी एक को बाहर करना होगा. टीम मैनेजमेंट शुरुआत में कॉम्बिनेशन नहीं बदलना चाहेगा. अगर आयरलैंड या इंग्लैंड दौरे पर अभिषेक या संजू में से कोई फेल होता है, तो सूर्यवंशी प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ