हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी से जीता दिल, जानें कैसा रहा प्रदर्शन

दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी की टीम ईस्ट जोन ने दमदार प्रदर्शन किया है. टीम के कप्तान वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन भी ठीक रहा है. हालांकि, वो ज्यादा बड़ी पारियां नहीं खेल पाए. आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)

Duleep Trophy 2026: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट वर्ल्ड में अपना बड़ा नाम बना लिया है. लगातार वो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं. हर कोई उनका गेम देखने लिए उत्सुक रहता है. टीम इंडिया में भी उनका चयन हो गया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यवंशी ने खूब रन बनाए थे. वो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इसके बाद दलीप ट्रॉफी में भी उन्होंने डेब्यू किया. वो ईस्ट जोन के उपकप्तान हैं. उनकी टीम साउथ जोन के खिलाफ फाइनल खेल रही है. खैर सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी में प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है. उनके पास बड़ा स्कोर बनाकर खुद को साबित करने का मौका था.

दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने टी20 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब वो अन्य फॉर्मेट में बड़ा नाम बनाना चाहते हैं. ऐसा लगा था कि वो दलीप ट्रॉफी में अपने बल्ले से धमाल मचाएंगे लेकिन ये नहीं हो पाया. उनका प्रदर्शन औसत ही रहा. दलीप ट्रॉफी में उनके खेल को देखकर लग रहा है कि टीम इंडिया की टेस्ट टीम में आने के लिए उन्हें काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. उन्हें टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी पर बहुत काम करने की जरूरत है. हालांकि उन्होंने ये बता दिया है कि वो टेस्ट मैचों में आगे जाकर बढ़िया प्रदर्शन कर सकते हैं.

दलीप ट्रॉफी 2026 में उन्होंने तीन मुकाबले खेले. उन्होंने पांच पारियों में 192 रन बनाए. ईस्ट जोन को उन्होंने तेज शुरुआत दिलाई लेकिन अपनी पारी को बड़ी नहीं कर पाए. वैभव ने टूर्नामेंट में कुल 183 गेंदें खेली. उनका औसत 38.40 का रहा है. उन्होंने एक अर्धशतक लगाया. सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में पहली पारी में उन्होंने 92 रन बनाए थे. वैभव ने दलीप ट्रॉफी 2026 में 10 छक्के और 18 चौके लगाए हैं. वो हमेशा बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 104.91 का रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘इंग्लैंड में खेलने लायक नहीं हैं’, पाकिस्तानी खिलाड़ी का अपनी टीम पर फूटा गुस्सा

अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. टीम इंडिया का चयन कर दिया गया है. वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में लिया गया है. संजू सैमसन की वापसी भी हुई है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि सैमसन की वापसी के बाद क्या सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या नहीं. सूर्यवंशी की पिछले परफॉर्मेंस को देखते हुए टीम में उनकी जगह तो बनती है. अब देखना होगा कि मैनेजरमेंट अंत में क्या फैसला लेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola