वैभव सूर्यवंशी करेंगे ओपनिंग तो कौन होगा टीम से बाहर? श्रेयस के युग में टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव?

IRE vs IND: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को अगर आयरलैंड के दौरे पर अगर प्लेइंग 11 में खेलने का मौका तो उनकी जगह किसी एक खिलाड़ी को बाहर होना पड़ सकता है. इस लिस्ट में किस खिलाड़ी का नाम टॉप पर है. आइए आपको भी बताते हैंं.

AI Generated Image

AI Generated Image

IRE vs IND: अफगानिस्तान को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया अब आयरलैंड के दौरे पर है. टीम के खिलाड़ी आयरलैंड पहुंच चुके हैं और सीरीज की तैयारियों शुरू हो चुकी है. पहला टी 20 मैच बेलफ़ास्ट के मैदान पर 26 जून को खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड में 15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है. उनकी टीम में एंट्री से एक दूसरे सलामी बल्लेबाज की जगह अब खतरे में नजर आ रही है. मैनेजमेंट अगर वैभव को प्लेइंग 11 में उतारती है तो अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन में से किसी एक को बाहर बैठना होगा.

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में किसकी जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी?

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की प्लेइंग में अगर शामिल होते हैं तो अभिषेक शर्मा को बाहर होना पड़ सकता है. टीम इंडिया के लिए खेलते हुए उनका फॉर्म बीते कुछ मैचों में कुछ खास नहीं रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने केवल 2 अर्धशतकीय पारी ही खेली जबकि 3 बार वो अपना खाता तक नहीं खोल पाए. इसके दूसरे तरफ संजू सैमसन और इशान किशन ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की. संजू के खास प्रदर्शन के दम पर ही टीम ने विश्व कप के खिताब पर लगातार दूसरी बार कब्जा किया था. 

विज्ञापन

वैभव के फॉर्म पर रहेंगी सबकी नजरें

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के साथ-साथ इंग्लैंड के दौरे पर भी स्क्वाड में शामिल किया गया है. अगर वो आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैचों में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर पाते हैं तो इंग्लैंड में भी उनको मौका मिलने की संभावना ज्यादा हो जाएगी. हाल ही में उनका बल्ला ट्राई सीरीज में खामोश था लेकिन फाइनल मैच में उन्होंने 29 गेंदों में 94 रनों की पारी खेल मुकाबले को एकतरफा कर दिया था. इसी के साथ वो टीम इंडिया के लिए खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन जाएंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ