ICC रैंकिंग में टूट गया 36 साल पुराना रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने जसप्रीत बुमराह के साथ बांटी ‘कुर्सी’

Latest ICC Rankings: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में इस बार कई बड़े उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं. न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने आईसीसी की रैंकिंग में 36 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. आइए आपको भी बताते हैं इस खास रिकॉर्ड के बारे में

AI Generated Image

AI Generated Image

Latest ICC Rankings: आईसीसी की तरफ से ताजा आईसीसी रैंकिंग जारी की गई है. इस बार न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है. वो अब टेस्ट में नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं. इसी के साथ आईसीसी रैंकिंग में 36 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. जसप्रीत बुमराह और मैट हेनरी दोनों संयुक्त रूप से इस समय टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज हैं. बल्लेबाजी की बात करें तो जो रूट को शानदार बल्लेबाजी के चलते आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है.

विज्ञापन

मैट हेनरी ने खत्म किया 36 साल का इंतजार

आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 36 साल के लंबे इंतजार के बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाज को नंबर 1 की जगह मिली है. मैट हेनरी जसप्रीत बुमराह के साथ 870 रेटिंग के साथ टॉप पर काबिज हैं. उनसे पहले न्यूजीलैंड के लिए ये काम रिचर्ड हैडली ने 1984-1990 के बीच किया था. इसी के साथ वो टेस्ट में नंबर 1 का स्थान हासिल करने वाले महज तीसरे तेज गेंदबाज हैं. मैट हेनरी ने सीरीज के दूसरे मैच में 11 विकेट हासिल किए थे. 

विज्ञापन

जो रूट बने नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट टेस्ट में एक बार फिर से नंबर बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इसके लिए हमवतन हैरी ब्रूक को पीछे छोड़ा है. 2 पायदान की छलांग लगाने के बाद अब रूट की 871 रेटिंग हो गई है. ब्रूक 866 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर खिसक गए हैं. इंग्लैंड की टीम को भले ही दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बाद भी रूट के बल्ले से रन आए थे. उन्होंने पहली पारी में 46 रन बनाए थे तो वहीं दूसरी पारी में 77 रनों की पारी खेली. सीरीज के आखिरी मैच में टीम को उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ