Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज करने जा रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं. वो भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. अभी ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. हालांकि 15 साल की उम्र में डेब्यू करने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी एक पाकिस्तानी क्रिकेटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे. आइए आपको भी बताते हैं इस खास रिकॉर्ड के बारे में…
वैभव नहीं तोड़ पाएंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तानी खिलाड़ी हसन रजा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे. उन्होंने 14 साल 227 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. साल 1996 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में उतरकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था. तब से लेकर अब तक कोई भी टेस्ट प्लेइंग नेशन का खिलाड़ी ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है. नॉन टेस्ट प्लेइंग नेशन में ये रिकॉर्ड रोमानिया के मारियन घेरासिम के नाम दर्ज है. उन्होंने 14 साल 16 दिन की उम्र में अपनी टीम के लिए इंटरनेशनल मुकाबला खेला था.
आयरलैंड के खिलाफ मिलेगा डेब्यू का मौका?
वैभव सूर्यवंशी का आयरलैंड के खिलाफ मैच में डेब्यू करना तय नजर नहीं आ रहा है. टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है और मैनेजमेंट अपने विनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर बदलाव नहीं करना चाहेगी. ऐसे में वैभव का डेब्यू होगा ये दावे के साथ कहना अभी सही नहीं होगा. इस सीरीज में टीम इंडिया 2 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलते हुए नजर आने वाली है. पहली बार टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने उतरेगी. भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला शाम 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.
ये भी पढ़िए- ENG vs NZ: निर्णायक टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगे 2 बड़े झटके, अचानक प्लेइंग 11 बाहर हुए पिछली जीत के हीरो
संबंधित खबरें
विराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
4 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
48 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
49 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines