इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू! दिग्गज सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi Debut: आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया. इसके बाद अब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलने के लिए उतरेगी. इस सीरीज के पहले ही मैच में 15 साल के खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिल सकता है, ऐसा भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना है.

AI Generated Image

AI Generated Image

Vaibhav Sooryavanshi Debut: टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद टीम इंडिया की पूरे क्रिकेट जगत में फजीहत हो रही है. इसी के साथ हर किसी के मन में सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में डेब्यू क्यों नहीं करवाया गया. इसको लेकर हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर के ऊपर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से शुरू हो रही टी20 सीरीज में वैभव को डेब्यू का मौका मिल सकता है, ऐसा दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना है.

विज्ञापन

वैभव को लेकर क्या बोले सुनील गावस्कर?

टीम इंडिया के दिग्गज सुनील गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स से खास बातचीत करते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले ही मैच में खेलने का मौका मिल सकता है. ये एक नई सीरीज है और वो टीम को शानदार शुरुआत दिला सकते हैं. आयरलैंड के खिलाफ मिली सीरीज हार से उबरने का ये शानदार तरीका होगा. हालांकि, उनको टीम में शामिल कैसे किया जाए ये एक मुश्किल फैसला होगा. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों ने ही बीते दिनों शानदार खेल दिखाया है. ऐसे में इस जोड़ी को तोड़ना आसान फैसला नहीं होगा.”

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर भी बोले गावस्कर

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार खेलने उतरी थी. घरेलू स्तर पर उन्होंने अपनी कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए कई ट्रॉफी अपने नाम की है. गावस्कर ने इसको लेकर कहा, “जब कोई नया कप्तान आता है को उसे सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ तालमेल सेट करने में समय लगता है. इसी के साथ खिलाड़ियों को भी समझना पड़ता है. वो घरेलू क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके हैं. ऐसे में फिलहाल उनके ऊपर भरोसा रखा जाना चाहिए.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ