वैभव सूर्यवंशी IN, संजू सैमसन OUT…इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

ENG vs IND 1st T20I Predicted Playing 11: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से करने जा रही है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पहले ही टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

AI Generated Image

AI Generated Image

ENG vs IND 1st T20I Predicted Playing 11: टीम इंडिया 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज करने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला रिवरसाइड ग्राउंड चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा. इससे पहले खेली गई आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कई कमियां सामने आ रही हैं. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है लेकिन किसकी जगह ये भी एक बड़ा सवाल है. आइए जानते हैं कि पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 कैसी नजर आ रही है. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है डेब्यू का मौका?

15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में डेब्यू का मौका मिल सकता है. आयरलैंड के खिलाफ उनको मौका नहीं मिल पाया जिससे फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं. संजू सैमसन का खराब फॉर्म उनको प्लेइंग 11 से बाहर कर सकता है. टी20 विश्व कप में तो उनका बल्ला जमकर गरजा था लेकिन कंसिस्टेंसी उनको लेकर एक बड़ा सवाल है. अभिषेक शर्मा ने एक मैच में 49 रनों की पारी खेली थी लेकिन संजू पूरी सीरीज में केवल 5 रन ही बना पाए. ऐसे में मैनेजमेंट वैभव को मौका दे सकता है.

विज्ञापन

नंबर 4 पर श्रेयस को संभालनी होगी पारी

ईशान किशन नंबर 3 पर खेलने उतरेंगे तो वहीं टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे. इसके बाद उपकप्तान तिलक वर्मा को बल्लेबाजी में जिम्मेदारी निभानी होगी. इसके बाद शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे की जोड़ी निचले क्रम में टीम इंडिया की बल्लेबाजी को मजबूत करेंगे. तेज गेंदबाजी के लिए अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा को प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है तो वहीं वरुण चक्रवर्ती स्पिनर के तौर पर शामिल हो सकते हैं. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ