Aashirvaad Sooryavanshi Century: वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है. आईपीएल 2026 में दिग्गज गेंदबाजों की धुनाई करने के बाद उनको टीम इंडिया के स्क्वाड में भी शामिल कर लिया गया. सिर्फ वैभव ही नहीं उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने भी धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा दिया है. एक लोकल क्रिकेट मैच में आशीर्वाद ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 119 गेंदों में 168 रनों की आतिशी पारी खेली. अपने भाई की तस्वीर खुद वैभव ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. साथ में मैच का स्कोर कार्ड भी लगाया है.
आशीर्वाद सूर्यवंशी ने जड़ा शानदार शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने भी अपने बड़े भाई की रास्ते पर चलते हुए धमाकेदार बल्लेबाजी कर के दिखाई है. 10 साल की उम्र में उन्होंने एक लोकल मैच में 119 गेंदों में 168 रनों की शानदार पारी खेली है. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 141.18 का रहा तो वहीं उन्होंने 19 चौके और 6 छक्के भी जड़े. उनकी इस पारी के दम पर टीम ने 40 ओवरों में 311 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. आशीर्वाद ऋषभ 11 टीम के लिए खेल रहे थे.
पहले भी जड़ चुके हैं शतक
आशीर्वाद सूर्यवंशी ने पहली बार ऐसी कोई धमाकेदार पारी नहीं खेली है. हाल ही में उन्होंने एक प्रैक्टिस मैच के दौरान भी शानदार शतक जड़ा था. मैच में उन्होंने 87 गेंदों का सामना करते हुए 103 रन बनाए थे. इस मैच में आशीर्वाद क्रिकेट अकादमी ताजपुर की तरफ से बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. इस बार की तरह तब भी वैभव सूर्यवंशी की तरफ से इसको लेकर रिएक्शन सामने आया था. वैभव के पिता पहले ही साफ कर चुके हैं कि अगले कुछ सालों में आशीर्वाद को भी वैभव की तरफ ही वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर बनाना चाहते हैं और इसके लिए मेहनत कर रहे हैं.
ये भी पढ़िए- वैभव सूर्यवंशी करेंगे ओपनिंग तो कौन होगा टीम से बाहर? श्रेयस के युग में टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव?
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
21 mins agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
3 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
3 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
3 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
3 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
5 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines