हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिना खेले ही वैभव सूर्यवंशी को हो गया बड़ा नुकसान, मिचेल मार्श के कारण इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर खिसके

Vaibhav Sooryavanshi: सिर्फ 15 साल का होने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी लगातार खबरों में बने हुए हैं. अब इंग्लैंड के द हंड्रेड में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ने सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि वैभव के पास मौका है कि वो दोबारा इस लिस्ट में आगे आ जाएं.

विज्ञापन
Pic Credit- X

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के उभरते हुए स्टार वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में नहीं खेल रहे हैं. ऐसे समय में एक वो बड़ी लिस्ट में पीछे हो गए हैं. 15 साल के सूर्यवंशी की पहचान फिलहाल लंबे-ंलंबे छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी की है. इस लिस्ट में अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ने पीछे छोड़ा है. तीसरे कारण ही अब सूर्यवंशी तीसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं. वहीं मिचेल मार्श अब इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. वहीं फिन एलन इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं.  

वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में हुए पीछे 

बतौर सलामी बल्लेबाज साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड फिलहाल न्यूजीलैंड के फिन एलन के पास है. उन्होंने साल 2026 में अब तक 45 टी-20 मैचों में 97 छक्के जड़े हैं. उन्होंने इस साल 191.42 के स्ट्राइक रेट से 1384 रन बनाए हैं. जिसमें 3 शतक भी शामिल हैं. इस लिस्ट में अब मिचेल मार्श दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. मार्श ने 33 टी-20 मैचों में अब तक कुल 89 छक्के जड़े हैं.

इस दौरान उन्होंने 44.31 की औसत और 160.77 की औसत से 1418 रन बनाए हैं. जिसमें 2 शतक और 10 अर्धशतक भी शामिल हैं. मार्श के द हंड्रेड में तूफानी बल्लेबाजी के कारण ही अब वैभव सूर्यवंशी तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं. सूर्यवंशी ने 22 टी-20 मैचों में 225.87 की स्ट्राइक रेट से 969 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 86 छक्के जड़े हैं. सूर्यवंशी ने 1 शतक और 7 अर्धशतक जड़े हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जोस बटलर ने बना दिया World Record, टी-20 में बने रनों के बेताज बादशाह

सूर्यवंशी के पास है और भी मौके 

उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी के पास फिर से दूसरे पायदान पर आने का अच्छा मौका है. वो एशियन गेम्स 2026 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जहां पर अगर वैभव का बल्ला चला, तो वो एक पारी में भी 10 से 11 गगनचुंबी छक्के जड़ सकते हैं. इसके अलावा वैभव वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. सूर्यवंशी ने अगर जिम्बाब्वे की तरह ही इन देशों के खिलाफ खेला, तो फिन एलन को पीछे छोड़कर नंबर 1 पर भी जा सकते हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट अलग’, वैभव सूर्यवंशी पर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola