'IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट अलग', वैभव सूर्यवंशी पर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर चर्चाएं तेज हैं. सचिन तेंदुलकर भी वैभव को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की बात कर चुके हैं. वहीं, अब अजिंक्य रहाणे ने वैभव को लेकर बयान दिया है. उनका मानना है कि आईपीएल और देश का प्रतिनिधत्व करना काफी अलग है.

Cricket News - 2026-08-05T211115.145
1 / 6

अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल और प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. रहाणे ने तीनों ही प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया. खासकर टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेलीं. अब रहाणे ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर बात की है. उनका मानना है कि आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट काफी अलग है. Image Source: X

विज्ञापन

रहाणे ने की वैभव पर बात

रहाणे ने की वैभव पर बात2 / 6

रहाणे का मानना है कि अभी से ही वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट क्रिकेट पर भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी. रहाणे ने डेविड लॉयड, फिल टफनेल और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक और माइकल वॉन के साथ 'स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट' पर बात करते हुए अपना बयान दिया है. Image Source: X

विज्ञापन

आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट बिल्कुल अलग-रहाणे

आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट बिल्कुल अलग-रहाणे3 / 6

उन्होंने कहा "मैं कुछ भी कहकर उस युवा खिलाड़ी पर दबाव नहीं डालना चाहता. क्योंकि लोग पहले से ही उसके बारे में बहुत बातें कर रहे हैं. अभी तो सिर्फ़ दो आईपीएल सीज़न ही हुए हैं. मैंने यह महसूस किया है कि आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बिल्कुल अलग हैं" Image Source: X

देश के लिए खेलने पर अधिक दबाव

देश के लिए खेलने पर अधिक दबाव4 / 6

रहाणे ने आगे कहा "अपने देश का प्रतिनिधित्व करते समय दबाव बहुत ज्यादा होता है. आईपीएल में 70 रन 4-5 ओवर में हासिल करना आसान है. लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतने ही रन हासिल करना बिल्कुल अलग बात है. इसलिए, उसे अपना खेल खेलने दो, उसे आगे बढ़ने दो." Image Source: X

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप

इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप5 / 6

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के बाद वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया था. आयरलैंड सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में उन्हें 3 मैच खेलने का मौका मिला. Image Source: X

जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 अर्धशतक

जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 अर्धशतक6 / 6

इस दौरान वैभव ने 14, 13 और 15 रन बनाए. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने उन्हें परेशान होते हुए देखा गया. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में उन्होंने 50,20 और 81 रनों की शानदार पारी खेली. Image Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन