Vaibhav Sooryavanshi & Ishan Kishan: चेपॉक स्टेडियम में चल रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच का अंत हो गया है. ईस्ट जोन ने साउथ जोन को हराकर 13 साल का सूखा खत्म किया है. कप्तान ईशान किशन के नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी भी छाए रहे. 2012-13 सीजन के बाद ईस्ट जोन ने पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. जीत के बाद ईस्ट जोन की पूरी टीम झूम उठी. टीम ने पूरे मैदान में विक्ट्री लैप लगाया और फैंस का आभार प्रकट किया. सूर्यवंशी और किशन तो डांस करने लग गए थे. दोनों का मजेदार वीडियो सामने आया है.
सूर्यवंशी और किशन का धमाकेदार जश्न
ईस्ट जोन ने पहली पारी में विशाल स्कोर बनाकर साउथ जोन के ऊपर दबदबा बना लिया था. पहली पारी में मिली मजबूत बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन ने ट्रॉफी अपने नाम की. साउथ जोन को लगातार दूसरे फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. पिछले सीजन में साउथ जोन को फाइनल में सेंट्रल जोन ने हराया था. ईस्ट जोन की टीम जीत के बाद झूम उठी. सभी ने एक-दूसरे को गले लगाया. ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी के हाथों में स्टंप थे. दोनों स्टंप पकड़कर स्टेडियम में नाचने लग गए. इन दोनों का साथ टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी दिया.
ये भी पढ़ें: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ ने माइक हेसन के ऊपर साधा निशाना, ‘भारतीय एजेंट’ कहकर मचाया हड़कंप
ईस्ट जोन को मिली शानदार जीत
फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. टीम ने पहली पारी में 708 रन बनाए. कप्तान ईशान किशन ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए 270 रन ठोके. कुमार कुशाग्र ने भी 101 रन बनाए. साउथ जोन की तरफ से त्रिपुराना विजय ने 4 विकेट लिए. साउथ जोन की टीम पहली पारी में 336 रन ही बना पाई. कप्तान तिलक वर्मा ने 99 रन बनाए. उनके अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे. ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार ने तीन विकेट चटकाए थे. ईस्ट जोन ने पहली पारी में 372 रनों की लीड ले ली थी. टीम ने दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी की. किशन ने 0 रन बनाए. मोहम्मद कौनैन कुरैशी ने नाबाद 116 रन जड़े. अनुकूल रॉय ने भी 64 रन ठोके. ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 388 रन बनाए. इसके बाद दोनों टीमों ने मैच ड्रॉ करने करने का फैसला लिया. इस तरह ईस्ट जोन को जीत मिल गई.
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी से जीता दिल, जानें कैसा रहा प्रदर्शन
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: बारिश हुई बंद, दोबारा जल्द शुरू होगा मैच, विराट-गिल पर नजरें
8 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
16 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
17 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines