पंत की एक अपील पर सीएम धामी का तुरंत एक्शन, झटपट पूरी हुई भारतीय खिलाड़ी की डिमांड!

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की थी कि उन्हें जमीन खरीदने में मदद की जाए, क्योंकि वह तीन साल से उत्तराखंड में शिफ्ट होने का प्रयास कर रहे हैं. अब सीएम धामी ने तुरंत एक्शन लेकर पंत की डिमांड पूरी कर दी है.

pushkar dhami rishabh pant

सीएम धामी ने पूरी की पंत की डिमांड (Image: ANI)

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की पोस्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी. उन्होंने देर रात X पर पोस्ट डालकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से खास अपील की थी. दरअसल, ऋषभ पंत उत्तराखंड शिफ्ट होने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्हें जमीन खरीदने में दिक्कत हो रही है. पंत ने इसी वजह से सीएम धामी से मदद की गुहार लगाई थी. अब मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पंत की मांग पर कदम उठाया है.

विज्ञापन

सीएम धामी का ऋषभ पंत को जवाब

ऋषभ पंत ने X पर पोस्ट डालते हुए बताया कि वह फिर से अपने राज्य उत्तराखंड में शिफ्ट होना चाहते हैं. बता दें कि पंत अभी दिल्ली में रहते हैं. वह तीन साल से प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्हें जमीन नहीं मिल पा रही है. उन्होंने इसी वजह से सीएम धामी से मदद की मांग की थी. अब धामी ने X पर पंत की पोस्ट का जवाब देते हुए बताया कि जल्द ही संबंधित अधिकारी उनसे संपर्क करेंगे.

विज्ञापन

सीएम धामी ने X पर पंत को जवाब देते हुए लिखा, ‘प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव हैं. आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है. अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है. आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है. वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे.’

ये भी पढ़ें:- चुपके से ले लिए सात फेरे! इस मशहूर क्रिकेटर ने खूबसूरत एक्ट्रेस संग गुपचुप रचाई शादी, तस्वीरें वायरल

विज्ञापन

श्रीलंका में हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत इस समय श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ हैं. भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला शुरू हो रही है. इसके लिए पंत कोलंबो में हैं और अभी प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं. पंत टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर का अहम हिस्सा हैं और उन पर इस सीरीज में दारोमदार रहेगा, क्योंकि भारत के लिए अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हर एक मैच फाइनल के दृष्टिकोण से ‘करो या मरो’ के बराबर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ