चुपके से ले लिए सात फेरे! इस मशहूर क्रिकेटर ने खूबसूरत एक्ट्रेस संग गुपचुप रचाई शादी, तस्वीरें वायरल

Ramandeep Singh Marriage: भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के इस स्टार खिलाड़ी ने लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस से गुपचुप शादी रचाई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

ramandeep singh

रमनदीप सिंह ने रचाई शादी (Image: Twitter/X)

Ramandeep Singh Marriage: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर रमनदीप सिंह ने शादी कर ली है. रमनदीप सिंह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और अभी सिर्फ IPL एवं घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं. इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की, जिसके बाद पता चला कि रमनदीप ने चुपके से शादी कर ली. बता दें कि रमनदीप ने टेलीविजन अभिनेत्री चार्ली चौहान से शादी की है.

विज्ञापन

रमनदीप सिंह ने रचाई शादी

भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने चार्ली चौहान से शादी कर ली है, जो कई रियलिटी शो और टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं. रमनदीप की शादी की खबरें तब सामने आईं, जब अर्शदीप सिंह ने स्टोरी पोस्ट की और नए कपल को शुभकामनाएं दी. रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. रमनदीप की शादी में क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम पहुंचे. एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें रमनदीप की शादी में पंजाब के क्रिकेटर नमन धीर, अश्विनी कुमार, अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

कौन हैं रमनदीप सिंह की पत्नी चार्ली चौहान?

रमनदीप सिंह की पत्नी चार्ली चौहान एक लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस हैं. शिमला में जन्मीं चार्ली ने ‘बेस्ट फ्रेंड्स फोरेवर’ में इला का किरदार निभाया था, वहीं ‘कैसी ये यारियां’ में वह मुक्ति वर्धन के किरदार में नजर आई थीं. उन्होंने MTV रोडीज और नच बलिए जैसी बड़े शो में भी काम किया. बता दें कि चार्ली ने ‘द उसुअल नाइट’ और ‘द लव बाइट्स’ जैसी दो शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है.

विज्ञापन

रमनदीप सिंह ने भारत के लिए खेले दो मैच

रमनदीप सिंह IPL का जाना-माना नाम हैं लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वह सिर्फ दो मैच खेल पाए. रमनदीप ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2024 में T20I सीरीज में अपना डेब्यू किया था. रमनदीप ने दो मैच खेले, जिनमें से उन्हें एक मैच में बल्लेबाजी का मौका मिला. वह 15 रन बनाकर आउट हो गए. इसके अलावा उन्होंने दो मैचों में 1 विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ