---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

श्रीलंका क्रिकेट में एक और बड़ा बदलाव, नई चयन समिति की हुई घोषणा; पूर्व दिग्गज को मिली कमान

Sri Lanka Cricket Selection Committee: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड नई टीम चयन समिति का किया ऐलान। उपुल थरंगा को मिली बड़ी जिम्मेदारी।

---विज्ञापन---

Sri Lanka Cricket Selection Committee: वनडे विश्व कप 2023 में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम से लेकर बोर्ड तक में काफी उठापटक देखने को मिली थी। यहां तक की श्रीलंका की सरकार ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में दखल दिया। जिसके बाद आईसीसी ने तत्काल प्रभाव से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था।

वहीं अब श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नई टीम चयन समिति का घोषणा की है। जिसने पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटरों को अलग-अलग पद सौंपा गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़े:- TATA से छिन जाएगी अब आईपीएल टाइटल की स्पॉन्सरशिप, कौन होगा ट्रॉफी का अगला स्पॉन्सर

उपुल थरंगा बने नई चयन समिति के अध्यक्ष

बुधवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय टीमों के चयन के लिए दो साल के लिए नई ‘क्रिकेट चयन समिति’ की घोषणा की गई है। नई चयन समिति का अध्यक्ष श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान उपुल थरंगा को बनाया गया है। जिसमें अजंता मेंडिस, इंडिका डी सरम, थरंगा परानविताना और दिलरुवान परेरा भी शामिल होंगे।

---विज्ञापन---

चयन समिति की पहली औपचारिक जिम्मेदारी 2024 में श्रीलंका के जिम्बाब्वे दौरे के लिए राष्ट्रीय टीम का चयन करना होगा श्रीलंका क्रिकेट के एक बयान में कहा गया है कि नई समिति की नियुक्ति जो तत्काल प्रभाव से लागू होती है। माननीय खेल और युवा मामलों के मंत्री हरिन फर्नांडो द्वारा की गई थी।

---विज्ञापन---

विश्व कप में भारत से मिली 302 रनों से हार के बाद हुआ था बवाल

वनडे विश्व कप 2023 में श्रीलंका को एक मैच में भारतीय टीम के हाथों 302 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसको लेकर मौजूदा श्रीलंका सरकार ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड जमकर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद सरकार और विपक्ष ने श्रीलंका क्रिकेट के पदाधिकारियों को हटाने की मांग भी की थी। श्रीलंका क्रिकेट में सरकार के दखल के बाद आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट पर एक्शन लिया था।

First published on: Dec 13, 2023 04:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola