UPT20 लीग: हार के बाद कर्ण शर्मा हुए रिटायर, रिंकू सिंह समेत साथी क्रिकेटर्स ने सम्मान के साथ दी विदाई

Karn Sharma: भारतीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा खेल के सभी प्रारूपों से रिटायर हो गए हैं. UPT20 लीग में उन्होंने 25 अगस्त को अपना आखिरी मैच खेला. उनकी टीम कानपुर सुपरस्टार्स हार गई. हालांकि, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कर्ण को शानदार अंदाज में विदाई दी.

karn sharma

कर्ण शर्मा ने कुछ दिनों पहले ही कर दिया था संन्यास का ऐलान (Image: ANI)

Karn Sharma Retires: भारतीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा रिटायर हो गए हैं. कुछ दिनों पहले शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ऐलान किया था कि वह क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह रहे हैं. इसी बीच कर्ण ने बताया था कि वह 25 अगस्त को अपना आखिरी मैच खेलेंगे. कर्ण के रिटायरमेंट मैच का समापन हो गया है और उन्हें हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, रिंकू सिंह समेत यूपी के साथी खिलाड़ियों ने मिलकर उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी.

विज्ञापन

कर्ण शर्मा हुए रिटायर

कर्ण शर्मा का घरेलू क्रिकेट और IPL में बड़ा नाम रहे हैं. वह मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी चैंपियन टीमों का हिस्सा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए भी चार इंटरनेशनल मैचों में हिस्सा लिया. हालांकि, कर्ण 12 साल पहले आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में नजर आए थे और सिर्फ IPL एवं घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे. अब कर्ण ने इससे भी रिटायरमेंट ले लिया है.

विज्ञापन

आखिरी मैच में मिली हार

यूपी T20 लीग में कर्ण शर्मा कानपुर सुपरस्टार्स टीम का हिस्सा थे. 25 अगस्त को इस टीम की भिड़ंत मेरठ मावेरिक्स से हुई और यह कर्ण के करियर का आखिरी मैच था. इससे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बाउंड्री पर लाइन लगाकर तालियों के साथ कर्ण का उनके आखिरी मैच में स्वागत किया. इसी बीच उन्होंने मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह से हाथ मिलाया.

विज्ञापन

मेरठ और कानपुर के बीच हुआ इस मैच में बारिश का साया रहा, जिस वजह से सिर्फ 5-5 ओवरों का मैच संभव हो पाया. मेरठ मावेरिक्स ने पहले बल्लेबाजी की और 5 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए. रिंकू सिंह ने 10 गेंदों में सर्वाधिक 30 रन बनाए. कर्ण ने 1 ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने 16 रन देकर रिंकू का अहम विकेट झटका. जवाब में कानपुर सुपरस्टार्स टीम 5 ओवर में 77 रन ही बना पाई और मेरठ की जीत हुई. अपने आखिरी मैच में कर्ण को हार का सामना करना पड़ा.

क्या होगा कर्ण शर्मा का अगला कदम?

कर्ण शर्मा भले ही क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह इस खेल से जुड़े रहेंगे. कर्ण ने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए साफ कर दिया था कि वह अब कोचिंग या टीम मैनेजमेंट के अंतर्गत अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे. 38 वर्षीय कर्ण एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं और अब वह अपनी स्पिन गेंदबाजी के गुण युवा खिलाड़ियों को सिखाते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ