UPL 2025 में देहरादून वॉरियर्स के इन खिलाड़ियों ने उड़ाया गर्दा, गेंद-बल्ले से किया विरोधियों का काम-तमाम!

Most Runs & Wickets Dehradun Warriors Players: उत्तराखंड प्रीमियर लीग से देहरादून वॉरियर्स का सफर खत्म हो गया है. इस प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. एलिमिनेटर में हार के साथ वो बाहर हो गए. देहरादून के लिए UPL 2025 में कुछ खिलाड़ियों ने बल्ले से गदर मचाया और कुछ ने लगातार विकेट लेकर टीम की जीत की राह आसान की.

Top Performers Dehradun Warriors UPL 2025

देहरादून वॉरियर्स के लिए इन खिलाड़ियों ने उड़ाया गर्दा

Top Performers Dehradun Warriors: UPL 2025 में देहरादून वॉरियर्स का सफर खत्म हो गया है. इस टूर्नामेंट में देहरादून ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और वो एलिमिनेटर तक गए, जहां उनका सामना नैनीताल एसजी टाइगर्स से देखने को मिला. इस मुकाबले में देहरादून को 20 रन से हार का सामना करना पड़ा. देहरादून भले ही बाहर हो गए लेकिन उन्होंने फैंस का दिल जीता. कुछ खिलाड़ियों ने गेंद से कमाल किया और लगातार विकेट झटके. कुछ ने बल्ले से गर्दा उड़ाया और विरोधियों का काम-तमाम किया.

विज्ञापन

देहरादून वॉरियर्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

1. संस्कार रावत: UPL 2025 में देहरादून वॉरियर्स के लिए संस्कार रावत ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 7 मैचों में 297 रन बनाए. टूर्नामेंट में उन्होंने 59.40 के औसत से बैटिंग की और उनका स्ट्राइक रेट 180 का रहा. उन्होंने कुल 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाया.

विज्ञापन

2. युवराज चौधरी: देहरादून वॉरियर्स के कप्तान युवराज चौधरी ने UPL 2025 में काफी प्रभावित किया. उन्होंने कुल 180 रन बनाए और 151.26 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए और इसी बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 86 का रहा.

3. अंजनेय सूर्यवंशी: अंजनेय सूर्यवंशी ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग ने कुल 6 पारियां खेली और 137 रन बनाए. वो लोअर ऑर्डर में टीम को स्थिरता प्रदान करते हुए नजर आए. बता दें कि दो मैचों में वो नाबाद रहे और उनका सर्वाधिक स्कोर 51 रन था.

विज्ञापन

देहरादून वॉरियर्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

1. मयंक मिश्रा: UPL 2025 में मयंक मिश्रा ने स्पिन गेंदबाजी का जादू बिखेरा. उन्होंने 7 मैच खेले और कुल 10 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने 7.33 की शानदार इकोनॉमी से गेंदबाजी की. मिश्रा ने मुश्किल समय में देहरादून वॉरियर्स को विकेट दिलाया.

विज्ञापन

2. नवीन कुमार: देहरादून वॉरियर्स के लिए UPL 2025 में नवीन कुमार ने 5 मैच खेले और वो 10 विकेट झटकने में सफल हुए. उन्होंने 16.20 के औसत से गेंद डाली और 8.53 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की. उन्होंने टीम के लिए मुश्किल ओवर डाले.

3. देवेंद्र बोरा: UPL 2025 में देवेंद्र बोरा ने अपनी तेज गेंदबाजी का दम दिखाया. उन्होंने 7 मैच खेले और 9 विकेट झटके. उन्होंने 23 के औसत से गेंदबाजी की और उनकी इकोनॉमी 7.91 की रही.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ