Top Batters Dehradun Warriors: UPL 2025 में देहरादून वॉरियर्स एलिमिनेटर का हिस्सा बन गए हैं. उनकी भिड़ंत नैनीताल टाइगर्स से होगी और विजेता फाइनल में जगह बनाएगा। UPL में वॉरियर्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 6 मैचों में से 4 में जीत हासिल की. वो क्वालीफाई करने में सफल हुए और ऋषिकेश फैल्कंस बाहर हो गए. देहरादून के लिए उत्तराखंड प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का लीग स्टेज काफी शानदार रहा. कुछ प्लेयर्स ने काफी प्रभावित किया और रनों की बारिश करके महफिल लूटी. उन्होंने अपने प्रदर्शन से विरोधी टीम के गेंदबाजों की हवा निकाली. अब नॉकआउट्स में भी उनसे यही उम्मीद होगी.
1. संस्कार रावत
संस्कार रावत के लिए UPL 2025 यादगार साबित हुआ. 6 मैचों में संस्कार ने 296 रन बनाए हैं और इसी बीच उनकी औसत 74 की रही है. वो दो बार नॉटआउट रहे हैं. टूर्नामेंट में संस्कार ने 183.85 के औसत से रन बनाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 116 का रहा. उन्होंने इस प्रतियोगिता में 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाया. संस्कार ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से गेंदबाजों की हवा निकाल दी.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया ने Asia Cup में 3 बार किया ‘बेइज्जत’, फिर भी PAK खिलाड़ी का धूम-धड़ाके से हुआ स्वागत
2. युवराज चौधरी
देहरादून वॉरियर्स के कप्तान युवराज चौधरी ने UPL 2025 में काफी प्रभावित किया है. उन्होंने 6 मैच खेले और 175 रन बनाए. उनका सर्वाधिक स्कोर 86 रन रहा और उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 35 के एवरेज से बल्लेबाजी की. UPL में युवराज ने बल्ला चलाने और तेजी से रन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 150.86 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल है.
3. अंजनेय सूर्यवंशी
अंजनेय सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है. उन्होंने 6 मैचों में हिस्सा लिया और 5 मौकों पर उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला. टूर्नामेंट में उन्होंने 45 के शानदार औसत से रन बनाए और उनका सर्वाधिक स्कोर 51 का रहा. UPL 2025 में सूर्यवंशी ने 133.66 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. अंजनेय को जितने मौके मिले हैं, उन्होंने मैच फिनिश करने की पूरी कोशिश की है. उन्होंने जरूर अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूटी है.
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines