IND vs WI, 1st Test Day 3 Highlights: टीम इंडिया ने मचाई धूम, पारी और 140 रन से वेस्टइंडीज को रौंदा, जडेजा बने मैच के हीरो

IND vs WI, 1st Test Day 3 Highlights: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैच में हरा दिया. अहमदाबाद में हुए इस मैच में गिल एंड कंपनी ने पूरी तरह से डॉमिनेट किया. भारत ने एक पारी और 140 रन के अंतर से वेस्टइंडीज को हराया. मैच में रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया. उन्होंने शतक जड़ा और 4 विकेट भी अपने नाम किए.

Team India Defeated West Indies

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराया

India vs West Indies 1st Test Day 3 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच का समापन हो गया है. टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए फेवरेट नजर आ रही थी और उन्होंने एक पारी एवं 140 रन से जीत हासिल कर ली. वेस्टइंडीज पूरे चार सेशन भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई. भारत ने न सिर्फ गेंद से, बल्कि बल्ले से भी फैंस का दिल जीता. ध्रुव जुरेल, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाया. भारत ने दो मैचों की सीरीज में एक जीत दर्ज करके ये चीज तो तय कर ली है कि अब वो सीरीज नहीं हारेंगे.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने किया डॉमिनेट

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस मैच में वेस्टइंडीज शुरुआत से ही संघर्ष करती हुई नजर आई. वो 162 रन पर ऑलआउट हो गए. टीम इंडिया जब बल्लेबाजी करने आई, तो वेस्टइंडीज के लिए उन्हें रोकना मुश्किल हो गया. केएल राहुल ने 100, साई शुभमन गिल ने 50, ध्रुव जुरेल ने 125 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 104 रन बनाए. भारत ने दूसरे दिन के समापन के साथ 448 रन पर 5 विकेट खोकर पारी को घोषित किया. टीम इंडिया ने इसके बाद गेंद से कहर ढाया. 146 रन पर वेस्टइंडीज दूसरी पारी में ढेर हो गई और टीम इंडिया ने 1 पारी एवं 140 रन से जीत दर्ज की. भारत के लिए दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: टीम इंडिया ने जीता मैच

कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के लिए आखिरी विकेट झटका. शुभमन गिल एंड कंपनी ने 140 रन और एक पारी से पहला टेस्ट जीत लिया.

वेस्टइंडीज (पहली पारी): 162

भारत (पहली पारी): 448/5 D

वेस्ट इंडीज (दूसरी पारी): 146

140 रन और एक पारी से भारत जीता.

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: सील्स ने जड़ा जोरदार छक्का

भारत जीत के करीब है, फिर भी जेडन सील्स बल्ला चला रहे हैं. उन्होंने जडेजा की गेंद पर एक छक्का और चौका जड़ दिया.

वेस्टइंडीज का स्कोर: 132/9 (42.4)

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: जडेजा आए, विकेट लाए

वेस्टइंडीज का 9वां विकेट भी गिर चुका है. जडेजा की गेंद पर जोहान लेन शॉट लगाने गए और मोहम्मद सिराज ने कैच पकड़ा. टीम इंडिया को जीत के लिए एक विकेट चाहिए.

वेस्टइंडीज का स्कोर: 122/9 (42.1 मैच)

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: वेस्टइंडीज ने 100 रन किए पूरे

वेस्टइंडीज ने बल्ले से काफी निराश किया है. अब उन्होंने 8 विकेट खोकर 100 रन पूरे कर लिये हैं. भारत को जीत के लिए अब सिर्फ 2 विकेट चाहिए.

वेस्टइंडीज का स्कोर: 102/8 (39 ओवर)

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: मियां भाई ने गेंद से दिखाया मैजिक

मोहम्मद सिराज की गेंद से वापसी हुई और उन्होंने आते ही बवाल मचा दिया. उन्होंने जस्टिन ग्रीव्स को LBW किया. ग्रीव्स ने रिव्यू किया लेकिन अंपायर्स कॉल के चलते जस्टिन आउट हुए. 25 रन पर उनकी पारी का समापन हुआ. सिराज ने दो गेंदों बाद जोमेल वारिकन को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है. वो शून्य रन पर कैच आउट हो गए.

वेस्टइंडीज का स्कोर: 98/8 (37)

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: सुंदर ने तोड़ी पार्टनरशिप

एलिक एथेनेज और जस्टिन ग्रीव्स के बीच 46 रन की साझेदारी हो गई थी लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने इसका अंत कर दिया. सुंदर की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में ऐज लगा और सुंदर ने कैच पकड़ा.

वेस्टइंडीज का स्कोर: 92/6 (35.3)

जस्टिन ग्रीव्स (25 रन)

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: जसप्रीत बुमराह की बाउंसर के सामने कांप रहे ग्रीव्स

जस्टिन ग्रीव्स और एलिक एथेनेज अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं. जसप्रीत बुमराह की बाउंसर एथेनेज के हेलमेट पर लग गई. इसी वजह से मैच रुक गया है.

वेस्टइंडीज का स्कोर: 89/5 (33 ओवर)

एलिक एथेनेज (38रन) और जस्टिन ग्रीव्स (22 रन)

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: 200 रन पीछे वेस्टइंडीज

जस्टिन ग्रीव्स और एलिक एथेनेज के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिल रही है. उन्होंने मिलकर 40 रन जड़े और वो टीम को सही राह पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, वेस्टइंडीज अब भी 200 रन पीछे है.

वेस्टइंडीज का स्कोर: 86/5 (31 ओवर)

एलिक एथेनेज (36 रन) और जस्टिन ग्रीव्स (21 रन)

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: दूसरा सत्र शुरू, वॉशिंगटन सुंदर को थमाई गेंद

तीसरे दिन के दूसरे सेशन की शुरुआत हो गई है. वॉशिंगटन सुंदर को कप्तान गिल ने गेंद थमाई है. भारतीय टीम इस सेशन में मैच खत्म करने की कोशिश करेगी.

वेस्टइंडीज का स्कोर: 66/5 (27 ओवर)

एलिक एथेनेज (27 रन) और जस्टिन ग्रीव्स (10 रन)

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: पहले सेशन का समापन

पहले सेशन का समापन हो गया है और टीम इंडिया ने कमाल की गेंदबाजी की. वेस्टइंडीज 66 रन पर 5 विकेट गंवा चुका है. इस सत्र में कुल 27 ओवर फेंके गए और 66 रन बने. रवींद्र जडेजा ने 3, कुलदीप यादव ने 1 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट अपने नाम किया है.

वेस्टइंडीज का स्कोर: 66/5 (27 ओवर)

एलिक एथेनेज (27 रन) और जस्टिन ग्रीव्स (10 रन)

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: अंपायर्स कॉल के कारण बच गए एथेनेज

पारी के 25वें ओवर में रवींद्र जडेजा की तीसरी गेंद पर एथेनेज डिफेंस करने गए. गेंद पहले पैड पर लगी और टीम इंडिया ने रिव्यू लिया. अंपायर्स कॉल के कारण एथेनेज बच गए.

वेस्टइंडीज का स्कोर: 46/5 (21 ओवर)

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौटी

टीम इंडिया गेंदबाजी से गदर मचा रही है. वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. रवींद्र जडेजा की गेंद पर जायसवाल ने शे होप का कैच पकड़ा। ये कैच बेहद शानदार था.

वेस्टइंडीज का स्कोर: 46/5 (21 ओवर)

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: कुलदीप यादव ने भी बिखेरा जलवा

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज का चौथा विकेट भी झटक लिया है. कुलदीप यादव की गेंद पर कप्तान रोस्टन चेज क्लीन बोल्ड हो गए.

वेस्टइंडीज का स्कोर: 35/4 (17.3)

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: गेंद से जडेजा ने फिर किया कमाल

वेस्टइंडीज का तीसरा बल्लेबाज भी पवेलियन लौट गया है. रवींद्र जडेजा ने 5 रन पर बल्लेबाजी कर रहे ब्रैंडन किंग को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है.

वेस्टइंडीज का स्कोर: 35/3 (16.3 ओवर)

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: भारत ने कसा शिकंजा

टीम इंडिया का पारी घोषित करके गेंदबाजी करने का फैसला लेना एकदम सही साबित हो रहा है. उन्होंने न सिर्फ वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया है, बल्कि 16 ओवरों में मात्र 34 रन दिए हैं. विंडीज बल्लेबाज आसानी से रन नहीं बना पा रहे हैं.

वेस्टइंडीज का स्कोर: 34/2 (16 ओवर)

ब्रैंडन किंग (5 रन) और एलिक एथनेज (7 रन)

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: गेंद से जडेजा ने मचाया गदर

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट भी प्राप्त कर लिया है. रवींद्र जडेजा की गेंद पर जॉन कैंपबेल डिफेंस करने गए लेकिन साई सुदर्शन ने कैच पकड़ लिया. 14 रन बनाकर जॉन पवेलियन लौटे.

वेस्टइंडीज का स्कोर: 24/2 (10.1)

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: वेस्टइंडीज को पहला झटका

वेस्टइंडीज को पहला झटका लग चुका है. तेजनरेन चंद्रपॉल, मोहम्मद सिराज की गेंद पर शॉट लगाने गए और नीतीश कुमार रेड्डी ने इसी बीच कमाल का कैच पकड़ा.

वेस्टइंडीज का स्कोर: 12/1 (7.2)

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: संभलकर खेल रही वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज पर काफी बड़ा दबाव है और वो कोई जोखिम नहीं हटा रहे हैं. जॉन कैंपबेल और तेजनरेन चंद्रपॉल संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

वेस्टइंडीज का स्कोर: 3/0 (2 ओवर)

जॉन कैंपबेल (2 रन) और तेजनरेन चंद्रपॉल (1 रन)

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: भारतीय टीम ने पारी की घोषित

टीम इंडिया ने चौंकाने वाला फैसला किया और तीसरे दिन बल्लेबाजी नहीं करते हुए पारी घोषित कर दी. टीम इंडिया के पास 286 रन की बढ़त है और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज अब पिच पर उतर रहे हैं. जसप्रीत बुमराह के हाथ में गेंद है.

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: 9:30 को शुरू होगा तीसरे दिन का खेल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत सुबह 9:30 को होगी. कुछ मिनट में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले पाएंगे.

IND vs WI, 1st Test Day 3 Live Updates: भारत के पास 286 रन की बढ़त

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है. भारतीय टीम के पास बढ़त है और वेस्टइंडीज इस समय बैकफुट पर है.

टीम इंडिया का स्कोर: 448/5 (128)

रवींद्र जडेजा (104 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (9 रन)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ