Kashi Rudras Won Final: यूपी टी20 लीग 2025 का फाइनल 6 सितंबर को मेरठ मावेरिक्स और काशी रुद्रास के बीच हुआ। दोनों ही टीमों ने सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया। मेरठ की टीम को रिंकू सिंह की कमी खली और उन्हें काशी ने हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यूपी टी20 लीग में दूसरी बार फाइनल हुआ और इसका नतीजा भी पहले जैसा ही रहा। करण शर्मा की कप्तानी पारी और अन्य खिलाड़ियों के योगदान ने रुद्रास को दूसरा टाइटल जीता दिया।
रिंकू की गैरमौजूदगी में मावेरिक्स का नहीं चला बल्ला
मेरठ मावेरिक्स यूपी टी20 लीग का फाइनल रिंकू सिंह के बिना खेल रही थी। रिंकू एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के साथ रवाना हो चुके हैं। इसी वजह से वो फाइनल के लिए उपलब्ध नहीं थे। मेरठ ने पहले बल्लेबाजी की और स्वास्तिक चिकारा पहली गेंद पर ही अपना विकेट गंवा बैठे। प्रशांत चौधरी ने 37 रनों की पारी खेली और उन्हें छोड़कर किसी भी बल्लेबाज ने 20 का आंकड़ा तक पार नहीं किया। काशी रुद्रास की ओर से सुनील कुमार, कार्तिक यादव और शिवम मावी ने 2-2 विकेट झटके। 20 ओवरों की समाप्ति पर मावेरिक्स ने 9 विकेट खोकर बोर्ड पर 144 रन दर्ज कर लिए थे।
काशी रुद्रास ने आसानी से लक्ष्य का किया पीछा
काशी रुद्रास को यूपी टी20 लीग 2025 का खिताब जीतने के लिए 145 रन चाहिए थे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी और करण शर्मा ने शानदार शुरुआत दी। अभिषेक ने 45 गेंदों का सामना करके 61, वहीं कप्तान करण ने 31 गेंदों में 65 रन बनाए। इन दोनों की धमाकेदार बल्लेबाजी ने काशी के लिए चीजें आसान कर दी। दोनों के बीच 108 रनों की साझेदारी हुई। रुद्रास ने 15.4 ओवरों में ही लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और यूपी टी20 लीग का खिताब 8 विकेट से अपने नाम किया।
दूसरी बार काशी रुद्रास ने जीता खिताब
यूपी टी20 लीग की शुरुआत 2023 में हुई थी और पहला सीजन काशी रुद्रास ने अपने नाम किया था। उन्होंने उस समय फाइनल में मेरठ मावेरिक्स को हराया था। अब 2025 के यूपी टी20 लीग में भी काशी ने मेरठ को हराकर ही ट्रॉफी अपने नाम की। वो दूसरी बार चैंपियन बनने में सफल हुए और वो अब इस लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम बन चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: तिलक वर्मा IN, रिंकू सिंह OUT, पहले मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
3 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
4 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
7 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
9 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines