Asia Cup 2025: तिलक वर्मा IN, रिंकू सिंह OUT, पहले मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs AUS: भारत और यूएई एशिया कप 2025 में 10 सितंबर को भिड़ेंगे। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है।

cricket News - 2025-09-06T200445.203

IND vs UAE: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम एशिया कप 2025 में भाग लेने के लिए तैयार है। पहला मुकाबला भारतीय टीम को यूएई के खिलाफ 10 सितंबर को खेलना है। यूएई के खिलाफ पहले मुकाबले में तिलक वर्मा को मौका मिलने की उम्मीद है, जबकि रिंकू सिंह प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं। सलामी बल्लेबाज के तौर पर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा उतर सकते हैं, जबकि नंबर 3 पर तिलक वर्मा को मौका मिलने की संभावना है। नंबर 4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं। लोअर मि़डिल ऑर्डर में शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा और अक्षर पटेल मोर्चा संभाल सकते हैं। वहीं गेंदबाजी विभाग में वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह नजर आ सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ